CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव बोले- बैतूल में खुलेंगे उद्योग, दूध उत्पादन पर देंगे बोनस

CM Mohan Yadav : मुलताई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन में जल की महत्ता को स्वीकारते हुए ही प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक जल-गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुलताई में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले के 347 करोड़ रुपए की लागत के 1008 कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुसार कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा। सभी पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए 3 करोड़ पक्के मकान बनाए जायेंगे।

युवाओं को जिले में ही रोजगार

हर घर जल और हर नल में जल अभियान भी प्रदेश में जारी है। सभी पंचायतों में नल से जल और हर घर में गैस का चूल्हा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। स्थानीय युवाओं को जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैतूल जिले में भी उद्योग लगाने की योजना है।

CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव बोले- बैतूल में खुलेंगे उद्योग, दूध उत्पादन पर देंगे बोनस

हवाई पट्टियों से पॉयलेट प्रशिक्षण (CM Mohan Yadav)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तीर्थ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ की जा रही है, प्रारंभ में दो ज्योतिर्लिंगों, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर को इस सेवा से जोड़ा जा रहा है।

यहाँ देखें पुरे कार्यक्रम का वीडियो…

प्रदेश के युवा हेलीकॉप्टर और विमान चलाना सीखें, इस उद्देश्य से आवश्यक प्रशिक्षण व कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जिलों में उपलब्ध हवाई पट्टियों का उपयोग युवाओं को पॉयलेट के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा।

ताप्ती धाम का होगा विकास (CM Mohan Yadav)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के प्रदेश में जहॉ-जहॉ चरण पड़े हैं, ऐसे प्रत्येक स्थान को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। ताप्ती धाम का भी विकास किया जाएगा।

राज्य सरकार प्रत्येक गाय की चिंता करने का कार्य कर रही है। गौ-शालाओं को दिए जाने वाले अनुदान की राशि दुगनी कर दी गई है। शीघ्र ही दूध पर बोनस देना आरंभ किया जाएगा।

CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव बोले- बैतूल में खुलेंगे उद्योग, दूध उत्पादन पर देंगे बोनस

रोड शो में हुआ भव्य स्वागत (CM Mohan Yadav)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो में भी शामिल हुए, उनका मासोद रोड स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुराना नागपुर नाका, अंबेडकर चौक से भव्य कलश यात्रा के साथ ताप्ती तट के महा आरती द्वार पहुंचे।

उन्होंने ताप्ती तट पर मां ताप्ती के दर्शन किए तथा जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान में ताप्ती नदी के उद्गम स्थल मुलताई में सूर्यपुत्र मां ताप्ती के तट पर पूजा अर्चना की एवं ताप्ती माता को चुनरी चढ़ाई।

प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन (CM Mohan Yadav)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुलताई स्थित उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पहुंचे तथा आजीविका महिला स्व समूह सहित विभिन्न विभागों द्वारा विकास और जनकल्याण गतिविधियों पर लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

यह भी थे कार्यक्रम में मौजूद

सभा को केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment