मध्यप्रदेश अपडेट

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, खाते में आए 1750 रुपए, CM मोहन यादव ने दी 2148 करोड़ की सौगात

Ladli Behna Yojana: A grand Raksha Bandhan gift for 'Ladli Behna' beneficiaries—₹1,750 credited to their accounts; CM Mohan Yadav announces a package worth ₹2,148 crore.

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, खाते में आए 1750 रुपए, CM मोहन यादव ने दी 2148 करोड़ की सौगात
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, खाते में आए 1750 रुपए, CM मोहन यादव ने दी 2148 करोड़ की सौगात

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की बहन-बेटियां परिवार और समाज की मजबूत आधारशिला हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सरकार प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को याद करने का पर्व नहीं है, बल्कि बहनों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है। सरकार हर महीने लाड़ली बहनों के खातों में सहायता राशि पहुंचाकर इसी जिम्मेदारी को पूरा कर रही है।

मैहर से लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर में आयोजित राज्यस्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में प्रदेश की महिलाओं को बड़ी आर्थिक सौगात दी। मां शारदा के दर्शन के बाद उन्होंने हॉकी खिलाड़ी अनन्या अवधिया और उन्नति पांडे के साथ सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में 2,148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसमें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन शामिल है। इस तरह प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल 1,750 रुपये पहुंचे।

39 किस्तों में 63 हजार करोड़ से ज्यादा की मदद

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। अगस्त 2026 तक योजना के तहत 39 किस्तों के जरिए महिलाओं को 63,248 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने इस योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आगे भी बहनों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। अगले पांच वर्षों में लाड़ली बहनों के खातों में 1.14 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचाने की योजना है।

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, खाते में आए 1750 रुपए, CM मोहन यादव ने दी 2148 करोड़ की सौगात
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, खाते में आए 1750 रुपए, CM मोहन यादव ने दी 2148 करोड़ की सौगात

महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं

डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय परंपरा में परिवार की खुशहाली में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है। बहनें विवाह से पहले मायके और विवाह के बाद ससुराल की जिम्मेदारियां संभालती हैं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उनका योगदान बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक गतिविधियों में भाग ले रही हैं। रोजगार आधारित उद्योगों में काम करने वाली महिलाओं को वेतन में 5 हजार रुपये तक अतिरिक्त लाभ देने की बात भी कही गई।

मैहर में 256 करोड़ के विकास कार्य

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने मैहर जिले को विकास कार्यों की भी सौगात दी। करीब 256 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी भी देखी।

मां शारदा लोक का होगा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का काम लगातार किया जा रहा है। मैहर में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से मां शारदा लोक के पहले चरण का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीराम वन गमन पथ, चित्रकूट और मंदाकिनी नदी से जुड़े विकास कार्यों के लिए भी 3 हजार करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, खाते में आए 1750 रुपए, CM मोहन यादव ने दी 2148 करोड़ की सौगात
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, खाते में आए 1750 रुपए, CM मोहन यादव ने दी 2148 करोड़ की सौगात

नशे के खिलाफ अभियान जारी

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश से नक्सलवाद की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के बाद अब सरकार नशे के खिलाफ अभियान को मजबूती दे रही है। राज्य के 19 धार्मिक स्थलों पर शराब की दुकानें बंद की गई हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित बातचीत करने की अपील की, ताकि युवा पीढ़ी नशे की बुराई से बच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का असर केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है।

किसानों को सिंचाई और बिजली की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के दौरान सरकार सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर रही है। विंध्य क्षेत्र के किसानों को बरगी नहर से पानी उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय भी बिजली देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने खेती के साथ पशुपालन और गौपालन को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे किसानों की आय में अतिरिक्त वृद्धि हो सके।

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से संकल्प पारित किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मैहर के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन के दौरान मैहर जिले के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बदेरा पहाड़ में 132 केवीए क्षमता का विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। मैहर में 25 करोड़ रुपये खर्च कर आधुनिक स्टेडियम तैयार किया जाएगा। लिलजी जलाशय के नवीनीकरण पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मैहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़ा और सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाने की घोषणा भी की गई। इसके अलावा 5 हजार गौवंश की क्षमता वाली बड़ी गौशाला बनाने की योजना है। घुनवारा में आईटीआई संस्थान स्थापित करने और वहां के स्कूल का उन्नयन करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।

सम्मेलन में प्रस्तुति देने पहुंचे आल्हा गायकों की सभी समितियों को 25-25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ महिलाओं के सम्मान, किसानों की आय और युवाओं के बेहतर भविष्य पर लगातार काम कर रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button