Betul Highway Robbery: सुनसान सड़क पर कार से उतरना पड़ा भारी, बदमाशों ने 54,500 रुपये और मोबाइल लूटा
Betul Highway Robbery: Stepping out of the car on a deserted road proved costly; miscreants looted ₹54,500 and a mobile phone.

Betul Highway Robbery: बैतूल। बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर 4 बदमाशों ने एक कार सवार के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार सवार के सुनसान स्थान पर लघु शंका के लिए कार से उतरते ही वहां 4 बदमाश आ धमके। उन्होंने डरा-धमका कर जहां 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए वहीं मोबाइल फोन एवं 4 हजार 500 रुपये नकद लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त की रात को संजीव पिता बृजमोहन त्रिपाठी, निवासी सारणी कार से जुन्नारदेव से सारणी आ रहे थे। रास्ते में खैरवानी के पास ग्राम तेंदूखेड़ा के समीप मेन रोड पर लघु शंका करने के लिए कार से नीचे उतरे। इसी दौरान दो मोटर साइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर, मारपीट कर एवं जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन के माध्यम से जबरदस्ती 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए तथा उनका मोबाइल फोन एवं 4 हजार 500 रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना सारणी में धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
- यह भी पढ़ें : Betul Murder Case: घरेलू काम को लेकर हुआ झगड़ा, गुस्से में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला; 12 दिन बाद पकड़ा गया आरोपी
इन चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने लगातार प्रयास एवं साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें 17 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आनंद पिता रमेश उईके उम्र 21 वर्ष, सुभाष उर्फ अमन पिता कृष्णा बेलवंशी उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी ग्राम ढोकली, कपिल पिता पिरमू धुर्वे उम्र 21 वर्ष निवासी ढमकीभाटा खैरवानी और विनय पिता किसना धुर्वे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम तीरभाटा शामिल हैं।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 39वीं किस्त पर टिकी लाड़ली बहनों की नजर, 1500 रुपये के साथ 250 रुपये अतिरिक्त मिलने की भी उम्मीद
घटना में प्रयुक्त दोनों बाइक भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 मोबाइल फोन, 50 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त 1 प्लेटिना मोटर साइकिल और 1 स्प्लेंडर मोटर साइकिल जब्त की है। इस मामले के खुलासे में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक प्रीति पालेवर, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके और आरक्षक मोहित भाटी, जितेन्द्र जाट, सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



