बैतूल अपडेट

Shahpur Crime News: लिफ्ट देने के बहाने युवती को जंगल ले जाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Shahpur Crime News: Young woman raped after being taken to the forest under the pretext of a lift; two accused arrested.

Shahpur Crime News: लिफ्ट देने के बहाने युवती को जंगल ले जाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Shahpur Crime News: लिफ्ट देने के बहाने युवती को जंगल ले जाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Shahpur Crime News: बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में 2 आरोपी एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने मोटर साइकिल से जंगल ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 29 सितंबर को पीड़िता द्वारा थाना शाहपुर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिजनों के साथ ग्राम हांडीपानी में मजदूरी करने आई थी। शाम को खेत से वापस जाते समय रास्ते में दो व्यक्तियों द्वारा उसे जबरन मोटर साइकिल पर बैठाकर उसे जंगल ले गए। इसके बाद एक अन्य स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश एवं पतारसी की गई। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी रामविलास पिता बदामी कलमे (20) निवासी पिपरिया खुर्द (भोभदा) और विजय पिता संतुलाल बारस्कर (24) निवासी ग्राम झिरना थाना केसला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

प्रकरण में इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त त्वरित एवं सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहपुर अरविंद कुमार कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, आरक्षक शिवेन्द्र एवं रोहित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button