बैतूल अपडेट

Betul Murder Case: बैतूल में सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश, जानिए किस बात पर दो भाइयों ने की युवक की हत्या

Betul Murder Case: Sensational murder in Betul solved within 24 hours; find out why two brothers killed the young man.

Betul Murder Case: बैतूल में सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश, जानिए किस बात पर दो भाइयों ने की युवक की हत्या
Betul Murder Case: बैतूल में सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश, जानिए किस बात पर दो भाइयों ने की युवक की हत्या

Betul Murder Case: बैतूल। जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या इसलिए की गई थी, क्योंकि उसने शराब पीते समय आरोपी भाइयों में से एक की पत्नी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद दोनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर को शेखर पाल (25 वर्ष) ग्राम खोदरी निवासी सुनील टांडिलकर भगत से मिलने एवं सिरदर्द का इलाज कराने की बात कहकर सुबह करीब 9 बजे मोटर साइकिल से घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं आने एवं उसका मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी। रात्रि करीब 8 बजे सूचना प्राप्त हुई कि शेखर पाल की ग्राम खोदरी में सुनील टांडिलकर भगत के घर हत्या हो गई है। परिजनों ने सुनील टांडिलकर एवं उसके भाई गजानंद टांडिलकर पर हत्या का संदेह व्यक्त किया। मामले में थाना झल्लार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी झल्लार वाहिद खान के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आरोपी गजानंद पिता संजू टांडिलकर उम्र 31 वर्ष और सुनील पिता संजू टांडिलकर उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खोदरी को गिरफ्तार किया है।

Betul Murder Case: बैतूल में सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश, जानिए किस बात पर दो भाइयों ने की युवक की हत्या
Betul Murder Case: बैतूल में सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश, जानिए किस बात पर दो भाइयों ने की युवक की हत्या

पूछताछ में सामने आया हत्या का कारण

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि घटना के समय गजानंद टांडिलकर, उसका भाई सुनील टांडिलकर एवं मृतक शेखर पाल गजानंद के घर पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मृतक शेखर पाल द्वारा गजानंद की पत्नी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे गजानंद अत्यधिक क्रोधित हो गया।

धारदार हथियार से किए गए वार

आरोपियों के अनुसार गजानंद एवं उसके भाई सुनील ने शेखर पाल के साथ मारपीट की तथा धारदार हथियार से उसके सिर एवं गर्दन पर वार किए। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद दोनों भाइयों द्वारा शव को गजानंद के घर से सामने स्थित सुनील के टपरे में छिपा दिया गया, जहां से पुलिस द्वारा शव बरामद किया गया।

खुलासे में इनकी रही मुख्य भूमिका

प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी वाहिद खान, सीन ऑफ क्राइम प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी, एएसआई जगदीश नवरे, राज पहाड़े, प्रधान आरक्षक हाकम सिंह, जगदीश कीर, सुभाष माकोड़े, आरक्षक हर्ष, जगदीश, पवन एनिया, विवेक गाडगे, नीतेश, महिला आरक्षक रोशनी एवं सैनिक अमित मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा झल्लार पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की गई।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button