मध्यप्रदेश अपडेट

Ladli Behna Yojana: 39वीं किस्त पर टिकी लाड़ली बहनों की नजर, 1500 रुपये के साथ 250 रुपये अतिरिक्त मिलने की भी उम्मीद

Ladli Behna Yojana: 'Ladli Behnas' await the 39th installment; expectations high for an additional ₹250 alongside the ₹1,500.

Ladli Behna Yojana: 39वीं किस्त पर टिकी लाड़ली बहनों की नजर, 1500 रुपये के साथ 250 रुपये अतिरिक्त मिलने की भी उम्मीद
Ladli Behna Yojana: 39वीं किस्त पर टिकी लाड़ली बहनों की नजर, 1500 रुपये के साथ 250 रुपये अतिरिक्त मिलने की भी उम्मीद

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त का इंतजार कर रही मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए अभी भी अगली किस्त की तारीख साफ नहीं हुई है। आमतौर पर हर महीने 12 से 16 तारीख के बीच पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये की राशि भेजी जाती है, लेकिन इस बार 15 अगस्त भी निकल चुका है और सरकार की ओर से किस्त जारी करने की निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो बार जल्द राशि भेजने की बात कह चुके हैं।

15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने फिर दिया भरोसा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इससे पहले 10 अगस्त को कहा था कि लाडली बहनों के खातों में जल्द ही अगली किस्त की राशि पहुंचाई जाएगी। इसके बाद 15 अगस्त को भी मुख्यमंत्री ने दोहराया कि लाभार्थी महिलाओं को जल्द योजना की राशि भेजी जाएगी। हालांकि, दोनों मौकों पर किस्त जारी होने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि लाडली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं ले रही हैं। अब इन महिलाओं की नजर सरकार की ओर से होने वाली अगली घोषणा पर है।

रक्षाबंधन से पहले अतिरिक्त राशि की उम्मीद

लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार रक्षाबंधन के त्योहार से पहले सरकार 1,500 रुपये की नियमित किस्त के साथ 250 रुपये अतिरिक्त भी दे सकती है। हालांकि, अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त 250 रुपये दिए जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा अगली किस्त का लाभ

योजना की अगली किस्त पाने के लिए पात्र महिलाओं का जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करना आवश्यक है। जिन महिलाओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनके खाते में अगली किस्त की राशि ट्रांसफर नहीं होगी।

इसी तरह बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराने वाली महिलाओं को भी किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए बैंक खाता महिला के अपने नाम पर होना जरूरी है। यदि बैंक खाता जॉइंट अकाउंट है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

21 से 60 वर्ष की आयु सीमा जरूरी

लाडली बहना योजना के लिए निर्धारित आयु सीमा में नहीं आने वाली महिलाओं का नाम भी लाभार्थी सूची से हट सकता है। योजना में 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं को पात्र माना गया है। इसके अलावा जो महिलाएं आयकर का भुगतान करती हैं या सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

पहले 1,000 रुपये थी मासिक राशि

मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1,500 रुपये भेजे जाते हैं। योजना की शुरुआत में लाभ की राशि 1,000 रुपये प्रतिमाह थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया। अब पात्र महिलाओं को 39वीं किस्त की तारीख घोषित होने का इंतजार है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button