MP Teachers Protest: TET से छूट और ई-अटेंडेंस का विरोध: बैतूल में सड़कों पर उतरे सैकड़ों शिक्षक, दी आंदोलन की चेतावनी
MP Teachers' Protest: Opposition to TET exemption and e-attendance; hundreds of teachers take to the streets in Betul, warn of agitation.

MP Teachers Protest: बैतूल। प्रदेश के शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। तीन प्रमुख मांगों के निराकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को जिलेभर से सैकड़ों शिक्षक रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में एकत्रित हुए। यहां दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शिक्षकों ने उपवास रखा। इसके बाद शिक्षक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि शासन स्तर पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को प्रदेशभर में और व्यापक किया जाएगा। भोपाल में 27 सितंबर से संभागवार शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन जारी है।
मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में मोर्चा ने सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से स्थायी छूट दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार और संबंधित प्राधिकृत निकायों के समक्ष प्रभावी पहल करने की मांग की है। मोर्चा का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के सामने शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर उत्पन्न स्थिति का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।

सेवा अवधि की गणना हो प्रथम नियुक्ति दिनांक से
दूसरी प्रमुख मांग नवीन शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से किए जाने की है। मोर्चा ने प्रथम नियुक्ति से सेवा अवधि की गणना के आधार पर पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश नकदीकरण सहित अन्य वित्तीय लाभ दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का हवाला देते हुए ई-अटेंडेंस व्यवस्था को अनिवार्य नहीं किए जाने की मांग भी की गई है।
आने वाले दिनों में तेज होगा आंदोलन
मोर्चा ने कहा कि ये मांगें प्रदेश के हजारों-लाखों शिक्षकों के भविष्य और उनके सेवा हितों से जुड़ी हैं। लंबे समय से लंबित मांगों पर अब शासन को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने शासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मांगों का निराकरण करने की अपेक्षा जताई है। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और प्रभावी रूप दिया जाएगा।
- यह भी पढ़ें : DA hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: दशहरे से पहले आ सकती है महंगाई भत्ते की सौगात, जानिए पूरी डिटेल
ज्ञापन सौंपने वालों में यह शामिल
ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा बैतूल के जिला संयोजक रवि सरनेकर, राजेंद्र प्रसाद साहू, राजेंद्र कटारे, भीम धोटे, मदनलाल डढोरे, श्यामदेव ब्रह्माने, रवि अतुलकर, गंगाराम गुडले, राजेश बेले, गुणवंत खातरकर, रामानंद बेल, दिनेश सोनारे, अलका ठोके, पूनम अंजना, आशीष भूसारी, अतुल पटेल, मनीष आर्य, रमेश बारस्कर, पट्टन, प्रेमलाल सूर्यवंशी, अतुल आर्य, क्रांति धुर्वे और रविकुमार अतुलकर सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
- यह भी पढ़ें : Gold Ring Scheme: नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी देगी सरकार, जानें किसे मिलेगा योजना का लाभ
ज्ञापन में शामिल शिक्षकों में दिनेश पवार, तुलसी डोंगरे, किरण जोंजारे, शीला इवने, अशोक, आदित्य सिंगारे, आशा धुर्वे, सुशीला गज़ाम, गीता धुर्वे, उर्मिला कटारे, सरोज परपाचे, हरिशंकर धुर्वे, नरेन्द्र उइके, वी.के. ढोमने, चेतराम निरापुरे, अशोक राठौर, सुनिल कुमार धुर्वे, बसंतराव पठारे, मारोतीराव चौकीकर, सुखराम परतेती, ध्रुव सिंह, मदनलाल उइके, महन्त सिंह धुर्वे, अमान सिंह उइके, राजेन्द्र बिहारिया, सन्तूराम डोंगरे, दिनेश कुमार वरकडे, रमेश पदराम, प्रीतम सिंह मरकाम, कालिया सिंह उइके, सूर्यभान कवडेती, गोपाल नागले, त्रिवेणी खाड़े, अमीरा तुमराम, अनिता, अनिता धुर्वे, रितु खाड़े, गीता खातरकर, लता सोलंकी, मीना उइके, सरोजबाला मालवीय, शकुन्तला मालवीय, आशा पवार, अनिता इवने, संगीता उइके, शारदा बारपेटे, रेखा नागले, करुणा गोस्वामी, अर्चना धुर्वे, रविकुमार धुर्वे, गणेश कुमरे, सम्पत सिंह उइके, हरिशंकर राठौर, ज्ञानदेव वर्मा, आर.एस. उइके, एस.एन. उइके, गणेश, हरिराम उइके और देवानंद बागड़े सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



