Betul court verdict: रकम दोगुनी करने का लालच देकर बुजुर्गों को लगाया चूना: बैतूल में आरोपी को 7 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना
Betul court verdict: Elderly individuals swindled with promises of doubling their money; accused sentenced to 7 years in prison and fined ₹1 crore in Betul.

Betul court verdict: बैतूल। विशेष न्यायाधीश (रईस खान) अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम बैतूल ने धोखाधड़ी के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी को धारा 420 (10 काउंट्स) में 5-5 वर्ष एवं धारा 409 (10 काउंट्स) में 7-7 वर्ष की प्रत्येक काउंट के लिए कठोर कारावास की सजा और लगभग 1 करोड़ के अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी ने कोल माइंस के रिटायर्ड कर्मचारियों को राशि दोगुनी करने का लालच देकर करीब 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
इस मामले में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक शशिकांत नागले ने की। श्री नागले ने बताया कि विशेष न्यायाधीश ने आरोपी चंद्रकिशोर पिता महादेवराव देशमुख निवासी मठारदेव कॉलोनी सारनी को यह सजा सुनाई है। आरोपी पर किए गए 1 करोड़ की अर्थदंड की राशि पीडितों को प्रतिकर राशि के रुप में प्राप्त होगी। श्री नागले ने बताया कि 19 अप्रैल 2018 को कोल माइंस के रिटायर्ड कर्मचारी लवटनराम ने थाना सारनी में रिपोर्ट कर बताया कि वह वर्ष 2016 में रिटायर हुआ था। उसे 23 लाख की राशि वेकोलि से प्राप्त हुई थी। आरोपी चंद्रकिशोर ने स्वयं को बैंक का फील्ड ऑफिसर बताते हुए ज्यादा ब्याज दर देने का वादा करते हुए धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपय ले लिए हैं।
इन बुजुर्गों के साथ भी की धोखाधड़ी
साथ ही कोल माइंस के अन्य बुजुर्ग रिटायर्ड कर्मचारी आसाराम से 8 लाख रुपये, वच्छला बाई से 6.50 लाख रुपये, मनोज से 8 लाख रुपये, कुमोद मुखर्जी से 15 लाख रुपये, रामदुलारी बाई से 7 लाख रुपये, अरविंद कुमार कुशवाहा से 7 लाख 63 हजार, किशोर से 20 लाख रुपये, रमाशंकर से 20 लाख रुपये मुकेश भारती से 12.50 लाख, मीरा से 1.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।
इस योजना के नाम पर लगाया चूना
आरोपी ने रुपया लगाओ धन उगाओ दोगुना योजना में लगभग 1 करोड़ रुपये सीधे-साधे कोल माइंस के बुजुर्ग रिटायर्ड कर्मचारियों से धोखाधड़ी कर ले लिए थे। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। पीड़ित पक्ष के साक्ष्य और साक्षियों के कथनों से अभियोजन में मामला प्रमाणित हुआ। इस पर विशेष न्यायाधीश (रईस खान) ने आरोपी को यह सजा सुनाई।
एक अन्य मामले में भी मिली सजा
आरोपी को एक अन्य मामले में भी धारा 409 आईपीसी में 7 वर्ष का कठोर कारावास और एक हजार अर्थदंड से दंडित किया है। वर्ष 2017 में फरियादी प्रभुलाल चण्डाले बगडोना ने थाना सारनी में आवेदन पत्र देकर बताया कि आरोपी चंद्रकिशोर देशमुख ने 25 प्रतिशत ब्याज की गलत जानकारी देकर उसके व उसकी पत्नी के खाते से 18 लाख रुपये उसकी बगैर जानकारी के डीडी बनाकर यूपीआई के बीमा में भरने हेतु लिये थे। आरोपी से रुपये वापस करने की मांग की और दबाव बनाया तो आरोपी ने चेक से कुछ राशि वापस की। यह चेक बाउंस हो गया। आरोपी से पुन: रुपयों की मांग की तो कई बहाने बनाए और फिर धमकी देने लगा। इस पर फरियादी ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट लिख कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



