बैतूल अपडेट

Betul school sweaters: बैतूल में सर्दी के लिए बड़ी राहत: स्कूल ड्रेस के अलावा अन्य रंग के स्वेटर पहन सकेंगे छात्र, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Betul school sweaters: A major relief from the cold in Betul—students will be allowed to wear sweaters of colors other than those prescribed for their school uniforms; action will be taken in case of any violation.

Betul school sweaters: बैतूल में सर्दी के लिए बड़ी राहत: स्कूल ड्रेस के अलावा अन्य रंग के स्वेटर पहन सकेंगे छात्र, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Betul school sweaters: बैतूल में सर्दी के लिए बड़ी राहत: स्कूल ड्रेस के अलावा अन्य रंग के स्वेटर पहन सकेंगे छात्र, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Betul school sweaters: बैतूल। शीत ऋतु में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय एवं विभिन्न बोर्ड से संबद्ध अशासकीय विद्यालयों के लिए गणवेश संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सर्दी से बचाव के लिए निर्धारित गणवेश से अलग रंग या डिजाइन के स्वेटर, जैकेट अथवा अन्य गर्म कपड़े पहनकर आने वाले विद्यार्थियों को कक्षा में प्रवेश से नहीं रोका जा सकेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल ने बताया कि कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित गणवेश के अतिरिक्त अन्य रंग के गर्म कपड़े पहनने पर उन्हें कक्षा में प्रवेश नहीं देने तथा कक्षा के बाहर जूते-चप्पल उतरवाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसे गंभीरता से लेते निर्देश दिए है। साथ ही किसी भी विद्यार्थी को कक्षा कक्ष के बाहर जूते-चप्पल उतारने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

सभी अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल विद्यालय के सभी कक्षा शिक्षकों एवं स्टाफ की बैठक लेकर इन निर्देशों से अवगत कराएं, ताकि किसी भी विद्यार्थी के साथ नियमों के विपरीत व्यवहार न हो। भविष्य में किसी भी शासकीय अथवा अशासकीय विद्यालय के विरुद्ध इन निर्देशों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर संबंधित संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अशासकीय विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने एवं संबंधित बोर्ड से संबद्धता निरस्त करने की अनुशंसा भी की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button