Bhusawal Nagpur Express: लंबे इंतजार के बाद मिली सौगात: फिर शुरू होगी दादाधाम एक्सप्रेस, जानें किन स्टेशनों को मिलेगा सीधा फायदा
Bhusawal-Nagpur Express: A welcome development after a long wait—'Dadadham Express' to resume; find out which stations will benefit directly.

Bhusawal Nagpur Express: बैतूल। बैतूल संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। भुसावल से नागपुर के बीच नई ट्रेन क्रमांक 11111/11112 भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस ट्रेन के शुरू होने से बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला और मुलताई सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रस्तावित मार्ग के अनुसार यह ट्रेन छनेरा, खिरकिया, हरदा, टिमरनी, घोड़ाडोंगरी, बैतूल, आमला एवं मुलताई के रास्ते संचालित होगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भुसावल और नागपुर के बीच यात्रा करने के लिए एक अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा। विशेष रूप से व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों से नियमित रूप से यात्रा करने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
नई ट्रेन के संचालन से बैतूल जिले के विभिन्न क्षेत्रों का महाराष्ट्र और विदर्भ के प्रमुख शहरों से रेल संपर्क और बेहतर होगा। साथ ही आसपास के छोटे कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियों, स्थानीय आवागमन और क्षेत्रीय संपर्क को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
- यह भी पढ़ें : Betul crime news: मटन नहीं लाया तो पति का पत्थर से फोड़ा सर, पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे के आधुनिकीकरण, नई रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। बैतूल संसदीय क्षेत्र की जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
- यह भी पढ़ें : betul cattle rescue: एनएच-47 पर बड़ी कार्रवाई: ट्रक में ठूंसकर ले जाए जा रहे 51 गौवंश मुक्त, चालक फरार
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर आवागमन और मजबूत रेल कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। केंद्र सरकार बैतूल संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नई ट्रेन के संचालन से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी और भुसावल-नागपुर रेल मार्ग पर आवागमन के नए विकल्प उपलब्ध होंगे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



