मध्यप्रदेश अपडेट

Triple Talaq Case : पत्र भेजकर पत्नी को दिया तीन तलाक, मध्यप्रदेश में अजीब मामला आया सामने

Triple Talaq Case: Triple Talaq given to wife by sending letter, strange case comes to light in Madhya Pradesh

Triple Talaq Case मध्य प्रदेश में एक शख्स के खिलाफ पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शख्स पर आऱोप है कि उसने अपनी पत्नी को चिट्ठी भेजकर तीन तलाक दिया। घटना मध्य प्रदेश के रतलाम की बताई जा रही है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया है। पति की पहचान ईशान सतानिया के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी साल 2020 में हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही ईशान के माता-पिता महिला को दहेज के लिए परेशान करने लगे। महिला की शिकायत के मुताबिक जब उसे ज्यादा परेशान किया जाने लगा तो वह मायके चली गई और ससराल वालों के खिलाफ आलोट थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर दिया। इससे नाराज होकर ईशान ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक देने के लिए उसने महिला को 3 पत्र भेजे।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने अपने ससुरात वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो ईशान ने कथित तौर पर महिला को तीन तलाक देने का फैसला कर लिया। उसने इसके लिए अलग-अलग तारीख पर तीन पत्र भेजे। पहला पत्र 28 फरवरी, दूसरा 2 अप्रैल और तीसरा 8 मई को भेज कर उसने महिला को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने बताया है कि महिला ने उनके सामने तीनों पत्र भी पेश किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

 

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

Related Articles

Back to top button