◾पंडित मधुसूदन जोशी
Aaj Ka Rashifal 10 March 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Aaj Ka Rashifal 10 March 2024 : आज 10 मार्च 2024 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 10 March 2024)
1 मेष राशि :- आज का दिन सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए अपने किसी काम को आसानी से कर पाएंगे। प्रेमी जीवन में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थय बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – भूरा है।
2 वृष राशि :- आज का दिन लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। क्रोध में आकर कोई फैसला लेने से आपको नुकसान होने की संभावना है। मेहनत और लगन से काम करने के परिणाम दिखाई देने लगेंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं। आज मौसम की वजह से हेल्थ चिंतित कर सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – मैजेंटा है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका सफलताओं से भरा रहने वाला है। आपका दिल से किसी का भला करना, उसे स्वार्थ लग सकता है। किसी की कहासुनी बातों में आकर आपसी रिश्तों में दरार पैदाकर सकते हैं। किसी परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है। किसी काम में लापरवाही करने से आपको नुकसान संभव है। आपको अपने मित्र से कोई अप्रत्याशित समाचार मिलने की संभावना है, जो आपको काम जल्दी खत्म करने के लिए मजबूर कर सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – मैजेंटा है।
- यह भी पढ़ें : Jokes in Hindi : चिंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हर दिन इंसान धनी बनता जाता है, पिंटू- वो कैसे…?
4 कर्क राशि :- आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। करीबी प्रसन्न रहेंगे और मित्रों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण फैसले में जीवनसाथी का सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। मां की सेहत के चलते परेशान हो सकते हैं। व्यापार में पहले से अच्छा लाभ मिल सकता हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।
- यह भी पढ़ें : PM Modi Assam Visit : पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथी पर बैठकर काजीरंगा नेशनल पार्क में निहारा वन और वन्य जीवों का सौंदर्य
5 सिंह राशि :- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए फलदायी रहने वाला है। आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने से कई काम सफल होंगे। किसी मित्र के साथ चला आ रहा पुराना विवाद सुलझने के आसार हैं। घर में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन में मन लगेगा। स्वास्थय को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी अन्य के मामले में हस्तक्षेप करने से आपको ही खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी में खर्च कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – बैगनी है। (Aaj Ka Rashifal 10 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Paytm FASTag: पेटीएम FASTag का अब क्या होगा? अभी छुटकारा पाने में है भलाई, जानें कैसे करें Deactivate
7 तुला राशि :- आज के दिन मान सम्मान में बढ़ोतरी संभव है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को लाभ होता दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। खून के रिश्तों में मजबूती आने की संभावना है। प्रेमी जीवन जी रहे जातकों का दिन अच्छा निकलेगा। स्वास्थय और व्यापार दोनों ही स्तिथि उत्तम रहेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj Ka Rashifal 10 March 2024)
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकता है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मिल रही जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। दिखावे के चक्कर में जरुरत से अधिक खर्च कर सकते हैं। सेहत को लेकर गंभीर रहें, मौसमी बीमारी घेर सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सिल्वर है। (Aaj Ka Rashifal 10 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Surya Ko Arghya Kaise Den : सूर्योपासना से मिलता है आरोग्य, धन-धान्य, वैभव और सौभाग्य; पुराणों में भी बताया है महत्व
9 धनु राशि :- आज का दिन आपका करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। धन-धान्य में वृद्धि और व्यापार से जुड़े मामले सुलझने की उम्मीद है। परिवार में धन निवेश से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लेमन है। (Aaj Ka Rashifal 10 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Island: इस Beautiful Island पर रहना-खाना सब होगा फ्री, मिलेंगे करोड़ों रूपए, बस है एक शर्त
10 मकर राशि :- आज का दिन पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में बेहतर होने की संभावना है। एक से अधिक स्त्रोतों से आय होने से प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन रखना होगा। सेहत को लेकर गंभीर रहें, चिकित्सक से परामर्श लेना आपको सही रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj Ka Rashifal 10 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Betul Ki Shiv Barat : भगवान शिव की निकली अनोखी बारात, भूत-प्रेत के साथ देवता भी हुए शामिल
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपका सामान्य ही रहेगा। कुछ नए जनसंपर्को से लाभ की उम्मीद दिखाई देगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की तारीफ के हकदार रहेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में मन मुटाव हो सकता है। रोजगार की तलाश पूरी होने की संभावना है। पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal 10 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Betul Crime News : नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले गए थे गुजरात, पुलिस ने किया दस्तयाब, दो गिरफ्तार
12 मीन राशि :- आज के दिन आपको कारोबार में नई योजनाओं को लेकर काम करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में परिजनों की सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जो तकलीफ देंगे। अपने जरुरी कार्यों को समय से पूरा करने का लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय जोखिम न उठायें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal 10 March 2024)
- यह भी पढ़ें :
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇