PM Modi Assam Visit : (नई दिल्ली)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह असम में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। उन्होंने नागरिकों से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान आने और इसके परिदृश्यों की अद्वितीय सुंदरता का अनुभव करने का भी आह्वान किया।
उन्होंने संरक्षण कार्य के लिए प्रयासरत महिला वन रक्षकों की टीम वन दुर्गा से बातचीत की और प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा में उनके समर्पण और साहस की सराहना की। उन्होंने ने लखीमाई, प्रद्युम्न और फूलमई हाथियों को गन्ना खिलाते हुए अपनी झलकियां भी साझा की।
- यह भी पढ़ें: Paytm FASTag: पेटीएम FASTag का अब क्या होगा? अभी छुटकारा पाने में है भलाई, जानें कैसे करें Deactivate
यहां देखें वीडियो (PM Modi Assam Visit)…
A memorable visit to Kaziranga. I invite people from all over the world to come here. pic.twitter.com/N1yW4XKRyx
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024
अपने दौरे का उल्लेख करते हुए एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा: “आज सुबह मैं असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में था। सघन हरियाली के बीच, यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल एक सींग वाले गैंडे सहित विविध वनस्पतियों और वन्य-जीवों से समृद्ध है।
- यह भी पढ़ें: Bajaj CNG Bike : खत्म हुआ सस्पेंस! बजाज ला रही CNG से चलने वाली दुनिया की पहली बाइक, कर लें तैयारी
লক্ষীমাই, প্ৰদ্যুম্ন আৰু ফুলমাইক কুঁহিয়াৰ খুৱালো। কাজিৰঙা বিশেষকৈ গঁড়ৰ বাবে জনাজাত যদিও তাত বহুসংখ্যক হাতীৰ লগতে আন কেইবা প্ৰজাতিৰ জীৱ-জন্তু আছে। pic.twitter.com/PWODXTPe5T
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024
“मैं आप सभी से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान आने और इसके परिदृश्यों की अद्वितीय सुंदरता और असमवासियों के सौहार्द व आतिथ्य का अनुभव प्राप्त करने का आग्रह करूंगा। इस स्थान पर आने का आपका अनुभव आपकी आत्मा को समृद्ध करता है और आपको असम की भावनाओं के साथ गहराई से जोड़ता है।
আমাৰ বনাঞ্চল আৰু বন্যপ্ৰাণীক সাহসেৰে সুৰক্ষা প্ৰদান কৰি থকা সংৰক্ষণৰ প্ৰচেষ্টাত আগৰণুৱা মহিলা বনৰক্ষীৰ দল বন দুৰ্গাৰ সৈতে মত বিনিময় কৰো। আমাৰ প্ৰাকৃতিক ঐতিহ্যৰ সুৰক্ষাৰ ক্ষেত্ৰত তেওঁলোকৰ নিষ্ঠা আৰু সাহস সঁচাকৈয়ে প্ৰেৰণাদায়ক। pic.twitter.com/EWGrVM2m4o
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024
“महिला वन रक्षकों की टीम वन दुर्गा के साथ बातचीत की, जो साहस के साथ हमारे जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा, संरक्षण के लिए प्रयासरत हैं। हमारी प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा में उनका समर्पण और साहस वास्तव में प्रेरणादायी है।”
- यह भी पढ़ें: Optical Illusion : अगर दम है तो 5 सेकंड में आम के भीड़ में छिपे तोते को ढूंढ के दिखाओ, करें चैलेंज पूरा…
আজি পুৱা মই অসমৰ কাজিৰঙা ৰাষ্ট্ৰীয় উদ্যানত আছিলো। প্ৰচুৰ সেউজীয়াৰে পৰিবেষ্টিত এই ইউনেস্কো বিশ্ব ঐতিহ্য ক্ষেত্ৰখন বিশ্বপ্ৰসিদ্ধ এশিঙীয়া গঁড়কে ধৰি বৈচিত্ৰময় উদ্ভিদ আৰু প্ৰাণীজগতেৰে ধন্য। pic.twitter.com/yspWhLnPtd
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024
“लखीमाई, प्रद्युम्न और फूलमाई को गन्ना खिलाना। काजीरंगा गैंडों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां कई अन्य प्रजातियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में हाथी भी हैं।”
- यह भी पढ़ें: MP Gehun Kharidi: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर पंजीयन की तारीख बढ़ी, जल्द करें रजिस्ट्रेशन
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇