Fake Bride Scam: फर्जी दुल्हन बनकर करोड़ों की ठगी, 7693 लोगों को ऐसे बनाया शिकार, 26 गिरफ्तार
Fake Bride Scam: Crores of rupees defrauded by posing as fake brides, 7693 people were made victims in this way, 26 arrested

Fake Bride Scam: शादी की तलाश में मैट्रिमोनियल साइट का सहारा लेने वाले लोगों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का खुलासा किया है, जो नकली दुल्हन बनकर लोगों को जाल में फंसाता था और फिर उनसे पैसे ठग लेता था। इस गिरोह ने देशभर के हजारों लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी की।
फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा था खेल
पुलिस जांच में सामने आया कि रायगढ़ के दरोगा पारा इलाके में एक जगह बाहर से लोक सेवा केंद्र का बोर्ड लगाया गया था, जिससे किसी को शक न हो। लेकिन अंदर अवैध तरीके से कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। यहीं से पूरे ठगी नेटवर्क को संचालित किया जाता था।
26 आरोपी गिरफ्तार, 25 युवतियां
इस मामले में पुलिस ने कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 25 युवतियां शामिल हैं। ये युवतियां ही फोन पर बात कर खुद को दुल्हन के रूप में पेश करती थीं और शादी के इच्छुक युवाओं को अपने झांसे में लेती थीं।
सोशल मीडिया से शुरू होता था जाल
गिरोह सबसे पहले सोशल मीडिया और यूट्यूब पर आकर्षक प्रोफाइल बनाता था। सुंदर तस्वीरों और भावनात्मक परिचय के जरिए लोगों का भरोसा जीता जाता था। इसके साथ वीडियो भी अपलोड किए जाते थे, जिनमें संपर्क नंबर दिया जाता था। जैसे ही कोई व्यक्ति उस नंबर पर कॉल करता, ठगी की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी।
स्क्रिप्ट के आधार पर होती थी बातचीत
कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों को बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती थी। उन्हें बातचीत के लिए एक तय स्क्रिप्ट दी गई थी, ताकि वे सामने वाले व्यक्ति का विश्वास आसानी से जीत सकें। शुरुआत में सामान्य और भावनात्मक बातें कर रिश्ता मजबूत किया जाता था।
- यह भी पढ़ें : Murder of Girlfriend: इंजीनियरिंग छात्रा के लिए जानलेवा बना शादी का दबाव बनाना, प्रेमी ने की गला घोंटकर हत्या
ऐसे शुरू होता था पैसे मांगने का सिलसिला
जब पीड़ित पूरी तरह भरोसे में आ जाता और शादी के लिए तैयार हो जाता, तब उससे रजिस्ट्रेशन, मुलाकात या परिवार से मिलने के नाम पर पैसे मांगे जाते थे। रकम किस्तों में जमा कराई जाती थी। जैसे ही बड़ी राशि मिल जाती, आरोपी अचानक संपर्क तोड़ देते और नंबर ब्लॉक कर देते थे।
7693 लोगों से 1.11 करोड़ की ठगी
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने देशभर के 7,693 लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे करीब 1.11 करोड़ रुपये ठग लिए। कई पीड़ितों से लगातार कई दिनों तक बातचीत कर उन्हें पूरी तरह विश्वास में लिया जाता था।
कपिल गर्ग निकला मास्टरमाइंड
जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन कपिल गर्ग कर रहा था। उसकी लोक सेवा केंद्र की आईडी निरस्त होने के बाद उसने इस अवैध काम की शुरुआत की और बेरोजगार युवतियों को जोड़कर यह गिरोह खड़ा किया।
पुलिस ने दर्ज किया गंभीर मामला
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। इस मामले में धोखाधड़ी, संगठित अपराध और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी मिल सके।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



