बैतूल अपडेट

Police Action Betul: शाहपुर और कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी गए सामान के साथ शातिर आरोपियों को भेजा गया जेल

Police Action in Betul: Major success for Shahpur and Kotwali police; cunning suspects sent to jail along with stolen goods.

Police Action Betul: शाहपुर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त सफलता: चोरी गए सामान के साथ शातिर आरोपियों को भेजा गया जेल
Police Action Betul: शाहपुर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त सफलता: चोरी गए सामान के साथ शातिर आरोपियों को भेजा गया जेल

Police Action Betul: बैतूल। शाहपुर पुलिस ने विद्युत तार चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये कीमती 1200 मीटर विद्युत तार तथा 2 मोटर साइकिलें बरामद की हैं। इधर कोतवाली पुलिस ने एक मोटर साइकिल चोरी के मामले का खुलासा कर मोटर साइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि थाना शाहपुर में विद्युत तार चोरी के संबंध में 2 अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की। पुलिस ने दोनों ही मामलों में 2-2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1200 मीटर विद्युत तार एवं 2 मोटर साइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। इन मामलों में आरोपी अनिल पिता अर्जुन सलाम (33), मुकेश पिता रामदास मरकाम (32) दोनों निवासी भीरिया ढोल, सुमित पिता झमसा सरियाम (28) निवासी चिरमाटेकरी और संतराम पिता मकल परते (26) निवासी बिजली कॉलोनी भौंरा को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी नीरज पाल, चौकी प्रभारी नीरज खरे, एएसआई भारत नाथ, प्रधान आरक्षक कुंवरलाल नागले, आरक्षक सलमान शाह, धीरज काले तथा सैनिक रामभाउ, जीवन एवं दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मैरिज लॉन से चोरी मोटर साइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में आरोपी राजेश उर्फ राजा धुर्वे को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर साइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने बताया कि 11 जून 2025 को अनिकेत पिता राजकुमार मालवीय निवासी घोड़ाडोंगरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 जून 2025 को वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटर साइकिल से तरंग वाटिका बैतूल गया था। उसने मोटर साइकिल को शादी हॉल के बाहर पार्किंग में खड़ा किया था। रात्रि लगभग 11 बजे वह शादी हॉल के अंदर चला गया। करीब आधे घंटे बाद बाहर आने पर मोटर साइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल चोरी कर ली गई थी।

विवेचना के दौरान संदिग्ध राजेश पिता दिलीप धुर्वे (24) निवासी शास्त्री वार्ड, बैतूल से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके द्वारा लगभग 10 माह पूर्व तरंग वाटिका से एक मोटरसाइकिल चोरी करना बताया गया। आरोपी राजेश उर्फ राजा धुर्वे की निशानदेही पर चोरी गई हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटर साइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार है, विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button