बैतूल अपडेट

Betul Cyber Crime: नकली रेलवे अधिकारी बनकर की थी ठगी: बैतूल कोतवाली पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह से दबोचा

Betul Cyber ​​Crime: Fraud committed by posing as a fake railway official; Betul Kotwali police nabbed the accused from Giridih, Jharkhand.

Betul Cyber Crime: नकली रेलवे अधिकारी बनकर की थी ठगी: बैतूल कोतवाली पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह से दबोचा
Betul Cyber Crime: नकली रेलवे अधिकारी बनकर की थी ठगी: बैतूल कोतवाली पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह से दबोचा

Betul Cyber Crime: बैतूल। थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए झारखंड निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बैतूल लाकर 12 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उसने पीड़ित को रेलवे से एरियर्स राशि दिलाने के बहाने करीब 1 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी।

पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को फरियादी सुरेश कुमार राजपाली चंद्रशेखर वार्ड बैतूल ने शिकायत दर्ज कराई कि 12 नवंबर 2025 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने स्वयं को रेलवे डीआरएम कार्यालय के अकाउंट सेक्शन का कर्मचारी बताते हुए एरियर्स की राशि आने की जानकारी दी और एक ऐप डाउनलोड कर लिंक करने के लिए कहा। फरियादी द्वारा बताए गए ऐप को डाउनलोड कर लिंक करने के बाद उसके बैंक खाते से राशि निकल गई। फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच में पाया खाते में राशि जमा होना

विवेचना के दौरान फरियादी के बैंक खाते एवं संबंधित लेनदेन की जानकारी प्राप्त की गई। बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी के खाते से एक लाख रुपये की राशि संबंधित खाते में जाना पाया गया। उक्त खाते के धारक महेश कुमार पंडित द्वारा दिनांक 12 नवंबर 2025 को अपने खाते में प्राप्त 98,500 रुपये एक्सिस बैंक के एटीएम से निकालना पाया गया।

ट्रांजिट रिमांड पर लाया झारखंड से

पुलिस ने आरोपी महेश कुमार पंडित पिता सुरेश पंडित (33) निवासी बोरो, जिला गिरिडीह, झारखंड को 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड से बैतूल लाया गया तथा 12 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन और एक्सिस बैंक का एक एटीएम कार्ड जब्त किया गया।

प्रकरण में इस टीम की रही भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली देवकरण डेहरिया, एएसआई अरुण यादव, प्रधान आरक्षक ब्रजेश रघुवंशी, दीपक कटियार एवं आरक्षक प्रदीप कहार की विशेष भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button