बैतूल अपडेट

Sarni Crime News: शराब और प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस ने 6 घंटे में दबोचा पति

Sarni Crime News: Married woman, distressed by alcohol abuse and harassment, commits suicide by hanging; police apprehend husband within six hours.

Sarni Crime News: शराब और प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस ने 6 घंटे में दबोचा पति
Sarni Crime News: शराब और प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस ने 6 घंटे में दबोचा पति

Sarni Crime News: बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम उमरी निवासी कान्हू धुर्वे (65) ने पुलिस को सूचना दी कि 9 अक्टूबर की रात उनके पुत्र जगदीश धुर्वे एवं बहू सम्मो धुर्वे के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। रात करीब 11.30 बजे उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि बहू सम्मो घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतिका द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट की जांच की गई। जांच में सामने आया कि मृतिका की शादी लगभग 10-11 वर्ष पूर्व जगदीश धुर्वे से हुई थी तथा उनके तीन बच्चे हैं।

तंग आकर पहले भी गई थी मायके

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पति जगदीश धुर्वे शराब पीने का आदी था। वह घरेलू सामान बेचने, पत्नी पर शक करने तथा छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर विवाद एवं प्रताड़ना करता था। इससे परेशान होकर मृतिका पूर्व में भी कई बार अपने मायके चली गई थी। पिछले वर्ष भी वह अपने तीनों बच्चों के साथ लगभग 9-10 माह तक मायके में रही थी। पंचों एवं सरपंच द्वारा समझाइश दिए जाने, शराब नहीं पीने और मारपीट नहीं करने का आश्वासन दिए जाने पर मृतिका मार्च-अप्रैल में बच्चों के साथ ससुराल आकर रहने लगी थी।

पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार घटना की रात पैसों के लेन-देन एवं घरेलू बातों को लेकर पुन: विवाद हुआ। इससे परेशान होकर सम्मो धुर्वे द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि जांच में सामने आई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति जगदीश धुर्वे के विरुद्ध धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सारणी पुलिस ने 11 अक्टूबर को आरोपी जगदीश धुर्वे पिता कान्हू धुर्वे (38) निवासी ग्राम उमरी को गिरफ्तार किया। आरोपी को बैतूल न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सारणी जयपाल इनवाती, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, आरक्षक राकेश करपे, रवि मोहन, देवलाल, राजू बरकड़े और अनुज यादव की मुख्य भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button