बैतूल अपडेट

MP Police Action: बैतूल महिला थाने का एसपी वीरेन्द्र जैन ने किया निरीक्षण, पीड़ितों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेने की हिदायत

MP Police Action: SP Virendra Jain inspected the Betul Women's Police Station and issued instructions to take immediate action on complaints filed by victims.

MP Police Action: बैतूल महिला थाने का एसपी वीरेन्द्र जैन ने किया निरीक्षण, पीड़ितों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेने की हिदायत
MP Police Action: बैतूल महिला थाने का एसपी वीरेन्द्र जैन ने किया निरीक्षण, पीड़ितों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेने की हिदायत

MP Police Action: बैतूल। जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने तथा पुलिस इकाइयों के कार्यों की सतत समीक्षा के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा विभिन्न थानों, चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने महिला थाने का औचक निरीक्षण किया।

महिला अपराधों में करें प्रभावी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान एसपी श्री जैन ने महिला थाना प्रभारी एवं उपस्थित स्टाफ को महिला संबंधी अपराधों में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने तथा पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अभिलेख संधारण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने में संधारित अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का अवलोकन किया तथा उनके व्यवस्थित संधारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाने में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अनुशासन के साथ कार्य करने की हिदायत

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी एवं उत्तम वेशभूषा में रहने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन, मेहनत, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली में व्यावसायिक दक्षता, अनुशासन एवं जनहित को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button