◾पंडित मधुसूदन जोशी
Aaj Ka Rashifal 07 March 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
Aaj Ka Rashifal 07 March 2024 : आज 07 मार्च 2024 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 07 March 2024)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में आपको कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजना में ध्यान लगा सकते हैं। आपके परिवार का कोई सदस्य यदि सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान के दस्तक हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन उसके साथ-साथ आपके खर्च भी आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपका ध्यान आज धार्मिक कार्यों की तरफ अग्रसर रहेगा, जिससे परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप अवश्य करेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपने यदि किसी से कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों का कोई साथी चुगली लगा सकता है। आपको अपने कामों को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में लोग आपकी यदि किसी को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वास्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – स्लेटी है।
- यह भी पढ़ें : RTE Admission 2024: शिक्षा विभाग नें RTE के आवेदन की बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्म
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी के कहने में आकर किसी लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने किसी विरोधी की बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप यदि कोई निवेश को करने का मन बना रहे थे, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करना आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका नए घर, जमीन और दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप माताजी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जायें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे। नौकरी में जल्दबाजी में किए गए काम के कारण आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
- यह भी पढ़ें : State highway will be upgraded : एमपी में 5812 करोड़ की लागत से होगा स्टेट हाईवे का उन्नयन, ईपीसी मॉडल पर निर्माण
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। परिवार में माताजी को कोई शारीरिक कष्ट होने से आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। लेन-देन के मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें और आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो उसके लिए आपको पछतावा होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal 07 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Optical Illusion : यदि दम है तो केले की बीच छिपी तितली को ढूंढकर बताओ, समय हैं सिर्फ 3 सेकंड
7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके मनमाने व्यवहार के कारण कुछ समस्याएं आएंगी, क्योंकि कार्यक्षेत्र में लोगों को आपके व्यवहार के कारण समस्या होगी और आपके काम समय से पूरे नहीं हो पाएंगे। नौकरी में यदि आपने बदलाव का सोचा है, तो वह आप आसानी से कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप किसी निराशाजनक सूचना को सुनकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आपको किसी नए निवेश को करने से बचना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal 07 March 2024)
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके खर्च भी आज आपको उतना ही परेशान करेंगे, जिसका असर आपकी बचत पर पड़ेगा। संतान आपसे किसी चीज की जिद कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। परिवार के लोगों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में लगाएंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal 07 March 2024)
9 धनु राशि :- आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जो लोग प्रेमी जीवन जी रहे हैं, वह साथी के व्यवहार से थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण उनके रिश्ते में खटास आ सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal 07 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: बीवी- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे? पति का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी….
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बन सकती है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी माताजी से किसी किये हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। भाई व बहनों से चल रही अनबन यदि चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal 07 March 2024)
- यह भी पढ़ें : IAS Success Story: महज 22 की उम्र में अफसर बनीं ये लड़की, बिना कोचिंग घर बैठे की तैयारी, फिर ऐसे क्रैक किया UPSC
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ पुरानी योजनाएं आज गति पकड़ेंगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को करने का सोचा है, तो उसमें आप पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके लिए कोई बदलाव करना पड़ सकता है। आपके अंदर आज कुछ एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो उसका कोई नुकसान हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal 07 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Utensils Cleaning Tips : सिर्फ 1 रुपये में चमका देगी कोयले से भी काली कढ़ाही, बस अपना ले ये ट्रिक
12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं वह आज किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। परिवार में चल रही आपसी कलह आपके लिए सिरदर्द बनेगी। आपको किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल करके करना होगा। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal 07 March 2024)