Saturn and Earth Closest: कल शनि होगा पृथ्वी के सबसे करीब, एक कतार में नजर आएंगे शनि, पृथ्वी और सूर्य
Saturn and Earth Closest, Saturn and earth closest to earth, Saturn and earth closest in light years, Saturn and earth closest distance, Saturn and earth closest in miles, when is saturn closest to earth 2023, was saturn closer to earth in ancient times, when is jupiter closest to earth 2023, saturn coming close to earth 2023, Saturn Closest To Earth In August 2023
Saturn and Earth Closest: कल (27 अगस्त) रविवार को शनि आपके समीप रहेगा। लगभग एक साल में एक बार होने वाली खगोल विज्ञान की इस घटना की वैज्ञानिक जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि परिक्रमा करते हुये पृथ्वी आज सूर्य और शनि के बीच पहुंचेगी। इस तरह शनि, पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीधी रेखा में रहेंगे। इस समय शनि पृथ्वी (Saturn and Earth Closest) के सबसे समीप होगा, जिससे यह अपेक्षाकृत अधिक चमकीला महसूस होगा।
सारिका ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार यह दोपहर 1 बजकर 50 मिनिट पर ठीक सीध में पहुंचेगा। लेकिन, इसका दिखना शाम सूर्योस्त के बाद पूर्व दिशा में आरंभ होगा। शनि रात भर आकाश में भ्रमण करता दिखकर सुबह सबेरे सूर्यादय के पहले पश्चिम में अस्त होगा। अगर आपके पास टेलिस्कोप है और बादल बाधा नहीं बनते हैं तो इसे रिंग के साथ चमकता देख सकते हैं। बिना टेलिस्कोप यह एक मध्यम तारे के जैसा दिखेगा तथा इसके रिंग खाली आंखों से नहीं देखे जा सकेंगे।
सारिका ने बताया कि अपोजीशन के समय सेटर्न की पृथ्वी से दूरी लगभग 131 करोड़ 9 लाख किमी होगी। इसका प्रकाश आप तक पहुंचने में लगभग 73 मिनिट लग रहा होगा। इसके रिंग 8.1 डिग्री के कोण पर झुके होंगे।
- Also Read: Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने में न करें देरी, जानिए आज के ताजा रेट
सारिका ने बताया कि चूकि शनि की सूर्य से दूरी, पृथ्वी की सूर्य से दूरी की तुलना में लगभग साढ़े नौ गुना अधिक है। इसलिये शनि के अपोजीशन की इस घटना में कोई चमत्कारिक अंतर नहीं आता है, जैसा कि सोशल मीडिया में बढ़-चढ़ कर बताया जाता है। लगभग एक साल में होने वाली यह खगोलीय घटना वर्ष 2024 में 8 सितम्बर को होगी।
- Also Read: Dream Girl 2 Box Office Collection: ”ड्रीम गर्ल-2″ ने बॉक्स ऑफिस पर 10.69 करोड़ के साथ मचाया धमाल!
रविवार को होने वाली इस खगोलीय घटना को देखने में अगर बादल बाधा बने तो निराश मत होईयेगा, क्योंकि शनि, शाम के आकाश में फरवरी 2024 तक रहेगा। ये बात जरूर है कि हर दिन वह आपसे कुछ और दूर होता जाएगा।



