बैतूल अपडेट

Betul Crime News: जमीन विवाद में हैवान बने बेटा-बहू: 70 वर्षीय पिता को कुएं में ढकेला, बोरदेही पुलिस ने दोनों को दबोचा

Betul Crime News: Son and daughter-in-law turn monstrous over land dispute; 70-year-old father pushed into a well; Bordehi police apprehend the duo.

Betul Crime News: जमीन विवाद में हैवान बने बेटा-बहू: 70 वर्षीय पिता को कुएं में ढकेला, बोरदेही पुलिस ने दोनों को दबोचा
Betul Crime News: जमीन विवाद में हैवान बने बेटा-बहू: 70 वर्षीय पिता को कुएं में ढकेला, बोरदेही पुलिस ने दोनों को दबोचा

Betul Crime News: बैतूल। एक कलयुगी पुत्र की सनसनीखेज करतूत सामने आई है। जमीनी विवाद पर इस बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग पिता को जान से मारने कुएं में फेंक दिया। यही नहीं रस्सी से लटक जाने पर ऊपर से पत्थर भी मारे गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 5 सितंबर को पीड़ित बाबू पिता चेपा कड़वे, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम टूरा बोरगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 सितंबर को वह अपने खेत में बने मकान में सो रहा था। दोपहर करीब 2 बजे उसका पुत्र दिलीप कड़वे एवं बहू देवकी वहां आए। वे खेत बेचने की बात को लेकर उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे।

मुंह में कपड़ा ठूंस कर कुएं में फेंका

आरोपियों द्वारा पीड़ित के मुंह में कपड़ा ठूंसकर एवं पैर बांधकर उसे घसीटते हुए कुएं के पास ले जाया गया तथा जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का देकर फेंक दिया गया। पीड़ित कुएं में लगी मोटर की रस्सी के सहारे लटका रहा। आरोपियों द्वारा कुएं के ऊपर से पत्थर भी फेंककर मारे गए, जिससे पीड़ित को चोटें आईं।

पत्नी खेत पहुंची तो हुआ खुलासा

शाम करीब 7 बजे पीड़ित की पत्नी कमला उसे तलाशते हुए कुएं के पास पहुंची। कुएं से आवाज आने पर उसने ग्रामीणों की मदद से पीड़ित को बाहर निकलवाया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोरदेही में आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर धारा 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने आरोपी दिलीप पिता बाबू कड़वे उम्र 48 वर्ष और उसकी पत्नी देवकी कड़वे, उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी जप्त की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस पुलिस टीम की विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में भैयालाल उईके थाना प्रभारी बोरदेही, एएसआई कमलसिंह मेहर, हरिराम डंढोरे, प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह, आरक्षक रोहित भारती, राधेश्याम कुमरे, नीरज शेंडे, शशिकांत आरसे, आरक्षक चालक किशोर साहू, महिला आरक्षक अश्विनी यदुवंशी एवं महिला सैनिक भारती सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button