बैतूल अपडेट

Firecracker License Betul: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: बैतूल कलेक्टर ने जारी किए निर्देश, जानिए नियम

Firecracker License in Betul: Online applications for temporary firecracker licenses are now open; Betul Collector issues directives—check the rules here.

Firecracker License Betul: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: बैतूल कलेक्टर ने जारी किए निर्देश, जानिए नियम
Firecracker License Betul: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: बैतूल कलेक्टर ने जारी किए निर्देश, जानिए नियम

Firecracker License Betul: बैतूल। जिले में व्यवसाय को सुगम बनाने के उद्देश्य से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत विस्फोटक सामग्री से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इसके तहत विस्फोटक अधिनियम, 1884, विस्फोटक नियम, 2008 तथा विस्फोटक संशोधन नियम, 2019 के प्रावधानों के अंतर्गत विस्फोटक सामग्री के निर्माण, संधारण, परिवहन एवं विक्रय तथा चोरसा पटाखों के विक्रय से संबंधित एनओसी एवं अनुज्ञप्ति की चिन्हित 20 (1+19) सेवाएं एमपीई सर्विस पोर्टल https://services.mp.gov.in के माध्यम से पूर्णतः ऑनलाइन प्रदान की जाएंगी।

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि इन सेवाओं का लाभ लेने के इच्छुक आवेदकों को एमपीई सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आवश्यक जानकारी एवं संबंधित दस्तावेजों की स्कैन प्रति पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। एनओसी एवं अनुज्ञप्ति के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से कोष एवं लेखा कार्यालय के निर्धारित लेखाशीर्ष 0070-अन्य प्रशासनिक सेवाएं, 060-अन्य सेवाएं, 103-विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चिन्हित 19 सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु न्यूनतम 18 वर्ष पूर्ण होना आवश्यक है। आवेदक को किसी आपराधिक मामले में माननीय न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध नहीं होना चाहिए तथा उसके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अध्याय 8 के अंतर्गत परिशांति कायम रखने एवं सदाचार के लिए बंधपत्र निष्पादित करने संबंधी आदेश नहीं होना चाहिए।

नियमानुसार पूर्ण आवेदन प्राप्त होने पर जिला दंडाधिकारी बैतूल द्वारा उनका परीक्षण एवं अनुशंसा की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अनुमोदन उपरांत संबंधित अनुविभागीय मजिस्ट्रेट के डिजिटल हस्ताक्षर से एनओसी अथवा अनुज्ञप्ति जारी की जाएगी। पटाखों एवं आतिशबाजी के कब्जे तथा विक्रय के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों को निर्धारित एमपीई सर्विस पोर्टल पर 4 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button