betul district ranking: मध्य प्रदेश में बैतूल का डंका: सितंबर माह की जिला-वार ग्रेडिंग में 98.34 अंक पाकर बना नंबर वन
Betul District Ranking: Betul shines in Madhya Pradesh—secures the top spot with 98.34 points in the district-wise grading for the month of September.

betul district ranking: बैतूल। बैतूल जिले ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में अपनी धाक जमाई है। नगरीय निकायों के कार्यों एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के आधार पर सितंबर माह की जिला-वार ग्रेडिंग में जिला बैतूल ने 98.34 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, प्रभावी निगरानी एवं समयबद्ध शिकायत निराकरण के माध्यम से जिले ने यह उपलब्धि प्राप्त की है।
जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों द्वारा शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। नियमित समीक्षा, लंबित प्रकरणों की सतत निगरानी तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हुई है।
जिले का वेटेज रहा 98.34 प्रतिशत
सितंबर माह की ग्रेडिंग के अनुसार जिला बैतूल को 361 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से ग्रेडिंग माह एवं 50 दिन से अधिक की श्रेणी में निराकरण हेतु शेष केवल 6 शिकायतें रहीं। संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों के मूल्यांकन में 58.34 अंक तथा अन्य निर्धारित मानकों में पूर्ण अंक प्राप्त हुए। इस प्रकार जिले का कुल वेटेज स्कोर 98.34 रहा, जो प्रदेश के सभी जिलों में सर्वाधिक है। जबलपुर और श्योपुर जिले क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
- यह भी पढ़ें : district hospital betul: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई की चेतावनी: रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला तो डॉक्टर और नर्स के वेतन में होगी कटौती
पांच निकायों को पूरे 100 अंक
नगरीय निकायों के प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय सफलता दर्ज की गई। क्षेत्रवार ग्रेडिंग के अनुसार आमला, चिचोली, भैंसदेही, मुलताई एवं घोड़ाडोंगरी नगरीय निकायों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। बैतूल नगर पालिका ने 99.67 अंक, शाहपुर ने 97.14 अंक तथा सारनी ने 95.38 अंक प्राप्त किए। यह प्रदर्शन जिले में शिकायत निराकरण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।
- यह भी पढ़ें : PM Awas MP: एमपी में 3615 शहरी परिवारों को मिला नया घर: जानिए किस संभाग में बने कितने पीएम आवास
जिला प्रशासन ने की सराहना
इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि इसी प्रकार जनसमस्याओं के निराकरण में तत्परता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखी जाएगी। साथ ही, शेष लंबित शिकायतों के निराकरण तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



