jan vishwas abhiyan: बैतूल जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: जनविश्वास शिविर में नाली निर्माण में देरी पर ठेकेदार ब्लैक लिस्ट
'Jan Vishwas Abhiyan' (Public Trust Campaign): Major action by Betul district administration; contractor blacklisted for delay in drain construction, as revealed during a 'Jan Vishwas' camp.

jan vishwas abhiyan: बैतूल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी विकासखंड में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राशन, आवास, पट्टे, अतिक्रमण, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदनों का अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। शिविर में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गणेश जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे, जनपद अध्यक्ष राहुल उइके सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली कनेक्शन से संबंधित 14 आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए कनेक्शन प्रदान करने की कार्यवाही की गई। ग्राम पांडरा माया अकोला में राशन पर्ची से संबंधित आवेदन का भी निराकरण किया गया। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने निर्देश दिए कि विभाग द्वारा आवेदन के निराकरण की जानकारी संबंधित आवेदक को भी दी जाए।
कलेक्टर ने ग्राम पांडरा में सड़क संबंधी समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। घोड़ाडोंगरी नगरीय क्षेत्र के आवेदक खुशी आहाके, मुकेश सराठे, मोहन मालवीय सहित अन्य के पट्टे से संबंधित आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। ग्राम अर्जुनगोंदी में नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। नगर में स्वच्छता वाहन एवं सड़क संबंधी आवेदनों के निराकरण के भी निर्देश दिए गए।
- यह भी पढ़ें : betul mandi bhav: किसान भाइयों के लिए जरूरी खबर: बैतूल मंडी में 24 से 26 अक्टूबर तक रहेगा अवकाश, देखें आज के रेट
ग्राम कोलगांव में अनियमितता से संबंधित शिकायत पर कलेक्टर ने सोशल ऑडिट के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार दावों से संबंधित आवेदनों का भी प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 4 में नाली निर्माण में हो रही देरी की समस्या पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी घोड़ाडोंगरी एवं तहसीलदार को दिए गए।
- यह भी पढ़ें : forest rights act: सामुदायिक वन अधिकारों पर बड़ा फैसला: बैतूल कलेक्टर ने एसडीएम और फॉरेस्ट अधिकारियों को दी चेतावनी
रक्तदान करने वाले नागरिकों को किया सम्मानित
शिविर में रक्तदान करने वाले भरत सिंह राजपूत, दिनेश सेंगर, आयुष कमरे, कैलाश यादव एवं गोविन्द सिंह को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनपद क्षेत्र में अब तक 252 यूनिट रक्त का संग्रहण किया जा चुका है। शिविर में सहायक कृषि यंत्रों के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



