बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Martyrs Day : शहीद भवन में अर्पित की वीर सपूतों को श्रद्धांजलि, रखा मौन, जलाए कैंडल

बैतूल। शहीद भवन परिसर में 23 मार्च शहीद दिवस पर शाम को बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति, राष्ट्र रक्षा मिशन, कराते खिलाड़ी व पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की बालिकाओं ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छात्राओं को शहीद दिवस की जानकारी दी गई। दो मिनट का मौन रखकर, कैंडल जलाकर व पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद वीरों का प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक मनीष दीक्षित, अध्यक्ष गौरी बालापुरे, सचिव भारत पदम, कोषाध्यक्ष जमुना पण्डाग्रे, उपाध्यक्ष नींलम वागद्रे, सशक्त सुरक्षा बैंक संयोजक संगीता अवस्थी, सदस्य हर्षित पण्डाग्रे, शिवानी मालवीय, कराते खिलाड़ी सहित एक सैकड़ा से अधिक छात्र- छात्राएं मौजूद थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button