Heart Attack Symptoms: पेट भी देता है हार्ट अटैक आने का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ जाता है महंगा
Heart Attack Symptoms: Stomach also gives indication of heart attack, ignoring it becomes costly
Heart Attack Symptoms: कोरोना महामारी के बाद देश में अचानक हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। लोग डांस करते या कोई काम करते-करते काल के गाल में समा रहे हैं। यदि सही समय पर लक्षण पर ध्यान दे दिया जाए तो व्यक्ति की जान भी बच सकती है। आज हम आपको हार्टअटैक के एक ऐसे लक्षण के बारे में बता रहे हैं जो आपको पहले ही सतर्क कर देता है। बस जरूरत है उसे पहचानने की। तो आइए जानते हैं किस तरह पेट आपको हार्ट अटैक आने का संकेत देता है।
पेट में दर्द बहुत से तरीके का होता है। हर दर्द अलग अलग इशारे करता है। एक दर्द आम किस्म का होता है। जिसे मरोड़ का नाम दे दिया जाता है। आमतौर पर ये दर्द आंत के किसी इंफेक्शन की वजह से होता है। इस तरह के दर्द में पेट में कुछ तेजी घूमता हुआ लगता है। उसकी के साथ दर्द का अहसास भी होता है। इस तरह के दर्द के दौरान दस्त भी लग सकते हैं।
पेट में दर्द की हो सकती कई वजह
पेट में दाईं तरफ दर्द हो तो वो दर्द अपेंडिक्स का भी हो सकता है। ये दर्द नाभि के पास भी तेज महसूस होता है। ऐस दर्द महसूस हो तो एसिडिटी समझ कर छोड़ देने की बजाए डॉक्टर को दिखाएं।
पेट से लेकर कमर तक तेज दर्द महसूस हो रहा हो तो उसकी वजह पथरी भी हो सकती है। पथरी का दर्द अक्सर सुई चुभने जैसा भी महसूस होता है। पेनक्रियाज, लिवर या किडनी में स्टोन कहीं भी हो सकता है।
- Also Read : New B.Ed Degree : अब अलग से बीएड करने की नहीं जरुरत, शुरु हुआ यह नया पाठ्यक्रम, एक साल भी बचेगा
ना करें इग्नोर (Heart Attack Symptoms)
आपके पेट के ऊपरी भाग में दर्द रहता हो तो उसे इग्नोर बिलकुल न करें। इसे सामान्य दर्द मानने की भूल महंगी पड़ सकती है। जरूरी नहीं कि ये दर्द एसिडिटी की वजह से ही हो रहा हो। इसका कारण मायोकार्डियक इंफेक्शन भी हो सकता है। ये एक ऐसा इंफेक्शन है जो सीधे हार्ट पर असर डालता है लेकिन दर्द पेट में पता चलता है।
इस तरह का दर्द उठने पर ईसीजी कराने में देरी न करें और डॉक्टर को भी इसकी पूरी जानकारी दें। ये दर्द कभी भी हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है।



