Betul Janvishwas Shivir: कलेक्टर का सख्त एक्शन, सांदीपनी स्कूल मामले में BEO और PIU को नोटिस जारी, लापरवाही पर GRS पर भी गिरी गाज
Betul Janvishwas Shivir: Collector takes strict action; notices issued to BEO and PIU regarding the Sandipani School case; GRS also faces the axe for negligence.

Betul Janvishwas Shivir: बैतूल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शनिवार को मंगल भवन आठनेर में क्लस्टर स्तरीय जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम आष्टी, हिडली, मेंढाछिंदवाड, सूकी, बड़ाली, गोडी घोघरा, अम्बाड़ा, बोथी, खैरवाडा, टेमनी, तथा कोयलारी सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी शिकायतों के निराकरण के लिए दूर नहीं जाना पड़े, इसी उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को उनके नजदीकी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उनके त्वरित निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।
शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोशनी इवने, उपाध्यक्ष रामचरण इरपाचे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। क्लस्टर स्तरीय शिविर में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों द्वारा 11 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर में ग्राम हिड़ली में सांदीपनी स्कूल में पेयजल एवं बाउंड्रीवॉल की समस्या संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने बीईओ एवं पीआईयू के संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार को तत्काल स्थल निरीक्षण कर पेयजल समस्या के निराकरण के सख्त निर्देश दिए। ग्राम में हैंडपंप की समस्या पर पीएचई के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बरखेड़ निवासी चंद्रकांत आवठे द्वारा अतिक्रमण संबंधी शिकायत प्रस्तुत करने पर कलेक्टर ने तहसीलदार से प्रकरण की जानकारी ली। ठानी निवासी घनश्याम चढ़ोकार द्वारा विद्युत केबल एवं पोल क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर एमपीईबी के अधिकारियों को समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Gwalior Kidney Transplant: एमपी के ग्वालियर में ऐतिहासिक सफलता, जानिए कैसे आयुष्मान कार्ड से संभव हुआ महंगा किडनी ट्रांसप्लांट
ग्राम आष्टी निवासी रामदयाल उबनारे द्वारा जन्म प्रमाण-पत्र बनाए जाने संबंधी शिकायत पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी से जानकारी ली तथा तहसीलदार को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत धामोरी के ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा स्कूल की बाउंड्री वॉल, स्कूल छत सहित निर्माण कार्य अधूरे होने की शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से सुन कलेक्टर ने जीआरएस रामेश्वर सातपुते को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए एसडीएम को निरीक्षण के निर्देश दिए।
ग्राम जावरा में आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत कराने संबंधी आवेदन पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जावरा में ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस संबंधी शिकायत पर भी एमपीईबी के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।आकाश राव द्वारा मकान संबंधी विवाद एवं अनावेदक द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने तहसीलदार एवं टीआई को अनावेदक के विरुद्ध बॉण्डओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रकाश उच्चसरे द्वारा खाद्यान्न पर्ची संबंधी शिकायत पर कलेक्टर ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : MP Pension Rules: पेंशन प्रकरणों में देरी पर अफसरों पर गिरेगी गाज, वित्त विभाग ने तय की 15 दिनों की समय-सीमा
आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए स्थल चयन करने के निर्देश
शिविर में देवदास द्वारा जंगली जानवर से हुए नुकसान की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह में सर्वे कर प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए। धनोरा में राजस्व रिकॉर्ड संबंधी आवेदनों पर कलेक्टर ने तहसीलदार को आवश्यक जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड क्रमांक-10 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के आवेदन पर कलेक्टर ने तहसीलदार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को स्थल का निरीक्षण कर उपयुक्त स्थान का चयन करने के निर्देश दिए। ग्राम बरखेड़ में घास मद की भूमि संबंधी आवेदन पर एसडीएम को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



