Betul School Renovation: बैतूल के चोपना में बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, परम डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कराई पुताई और बेंच-डेस्क की व्यवस्था
Betul School Renovation: The face of government schools in Chopna, Betul, has been transformed; Param Distributors facilitated painting work and provided benches and desks.

Betul School Renovation: बैतूल। घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना ब्लॉक में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत परम डिस्ट्रीब्यूटर्स रेत कंपनी बैतूल ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। कंपनी की ओर से डेहरी, आमढाना, आमरीराम ढाना एवं गोपालपुर के एकीकृत विद्यालय सहित शासकीय माध्यमिक और प्राथमिक शालाओं में भवनों की पुताई, बेंच-डेस्क, पंखे और लाइट फिटिंग जैसे आवश्यक कार्य कराए गए। इस पहल से विद्यालयों का स्वरूप निखरने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
कंपनी के जनरल मैनेजर सतीश सिंह जादौन के साथ प्रमोद मामू, प्रदीप साहू, मोहनलाल दुमानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, मन्नू सिकरवार और अंकुर भदौरिया ने इस कार्य में सहभागिता निभाई।

- यह भी पढ़ें : Fasal Bima Betul: किसानों के लिए जरूरी खबर: 31 दिसंबर तक करा लें फसल बीमा, जानिए प्रति हेक्टेयर कितनी है प्रीमियम राशि
विद्यालयों में कराए गए इन कार्यों से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा। उन्होंने इस सहयोग के लिए परम डिस्ट्रीब्यूटर्स के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षा संजीवनी अभियान के माध्यम से ग्रामीण विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार की यह पहल शिक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता का सराहनीय उदाहरण है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



