बैतूल अपडेट

Betul Janvishwas shivir: जनविश्वास शिविर: लापरवाही पर ग्राम सचिव का एक माह का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं

Betul 'Janvishwas Shivir' (Public Trust Camp): Instructions issued to deduct one month's salary of the Village Secretary due to negligence; Collector listens to grievances.

Betul Janvishwas shivir: जनविश्वास शिविर: लापरवाही पर ग्राम सचिव का एक माह का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं
Betul Janvishwas shivir: जनविश्वास शिविर: लापरवाही पर ग्राम सचिव का एक माह का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं

Betul Janvishwas shivir: बैतूल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को शाहपुर ब्लॉक स्थित एकलव्य विद्यालय के ऑडिटोरियम में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, सीईओ जिला पंचायत गणेश जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, एसडीएम प्रपंज आर सहित विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने विभिन्न ग्रामों के लिए जिला अधिकारियों को आवंटित दायित्वों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, शिक्षा, विद्युत, आंगनवाड़ी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें तथा मैदानी स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी करें।

ग्राम आवरिया में बाउंड्रीवॉल की समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए। वहीं पूर्व शिविर में प्राप्त ट्रांसफार्मर एवं पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण होने की जानकारी दी गई। स्वामित्व योजना में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर पटवारी राजेश उईके को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम ढूमका रैयत के कोड़िया कोलन ढाना में नलजल योजना की समस्या का तत्काल समाधान करने तथा जर्जर स्कूल भवनों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण से संबंधित शिकायत पर भी जांच कर नियमानुसार वसूली की कार्यवाही करने को कहा गया।

ग्राम कान्हेगांव में सड़क, स्कूल एवं आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पेयजल समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम में एक हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की व्यवस्था की गई है। ग्राम काजली में आरोग्य मंदिर की बाउंड्रीवॉल का प्रस्ताव तैयार करने, कम जलापूर्ति की समस्या दूर करने तथा तीन स्कूलों में मोटर संबंधी खराबी का निराकरण करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए गए। साथ ही बंद पड़े सभी बोर को क्रियाशील कराने के निर्देश दिए।

ग्राम केसिया में पात्र दिव्यांग मनु उईके को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया गया। केसिया एवं बंजारी ढाल में मध्यान्ह भोजन की राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। ग्राम रामपुरमाल में आंगनवाड़ी एवं स्कूल भवन की पानी की मोटर चालू नहीं होने पर लापरवाही के संबंध में ग्राम सचिव का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। पूर्व शिविर के बाद लगभग डेढ़ माह तक समस्या का निराकरण नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार ग्राम डाबरी में ट्रांसफार्मर एवं मोरड नदी पुल की समस्या का समाधान करने, ग्राम रायपुर में नलजल योजना की नियमित आपूर्ति एवं आंगनवाड़ी भवन से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम धनबाद में कनेक्टिविटी एवं स्कूल मरम्मत तथा अंधेरवाडी में रोड को स्वीकृत कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। ग्राम चिखली में 108 एंबुलेंस सेवा का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा ग्राम धपाड़ा माल में अतिक्रमण की समस्या का समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

शिविर में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिकारी गांवों का नियमित भ्रमण कर प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की सतत समीक्षा करें।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button