Multai battery theft: बैतूल में बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश: मुलताई पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, कार व 9 बैटरियां बरामद
Battery theft in Multai: Gang of battery thieves busted in Betul; Multai police apprehend 2 suspects, recover a car and 9 batteries.

Multai battery theft: बैतूल। रात्रि गश्त के दौरान मुलताई पुलिस को एक संदिग्ध कार नजर आई। इसकी जब पुलिस ने तलाशी ली तो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 8 लाख रुपये का माल बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि 12 नवंबर को ग्राम चिखली कला निवासी महेश रघुवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 नवंबर की रात्रि में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर में लगी एमरॉन कंपनी की बैटरी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। जांच में यह भी सामने आया कि गांव के दीपक बिहारे तथा उनके भाई कमलेश बिहारे के ट्रैक्टर से भी एक्साइड कंपनी की बैटरियां चोरी हुई हैं। तीनों ट्रैक्टरों से बैटरियां एवं केबल चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
संदिग्ध कार से हुआ चोरी का खुलासा
इसी दौरान 26 नवंबर की रात्रि गश्त के दौरान पट्टन क्षेत्र के पास एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखी बैटरियों के संबंध में पूछताछ एवं तस्दीक करने पर उनका चोरी की उक्त घटना से संबंध होना पाया गया।
- यह भी पढ़ें : Betul Janvishwas shivir: जनविश्वास शिविर: लापरवाही पर ग्राम सचिव का एक माह का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सूरज पिता अजय कुरोलिया (27) निशातपुरा भोपाल और प्रिंस पिता शिव कुमार चौधरी (20)बडोरा बैतूल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बैटरियां एवं वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की। 9 बैटरियों की कीमत 90 हजार और कार की कीमत 7 लाख रुपये हैं।
कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पटेल, उपनिरीक्षक नितिन उइके, सुनील सरयाम, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक अभिषेक वाडिवा, चंद्रकांत, शिवराम, गोपाल एवं रेशम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



