Fasal Bima Betul: किसानों के लिए जरूरी खबर: 31 दिसंबर तक करा लें फसल बीमा, जानिए प्रति हेक्टेयर कितनी है प्रीमियम राशि
Crop Insurance in Betul: Important news for farmers – get your crops insured by December 31st; find out the premium amount per hectare.

Fasal Bima Betul: बैतूल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में रबी फसलों के बीमांकन की अवधि 31 दिसम्बर 2026 नियत की गई है। उप संचालक कृषि श्री आरजी रजक ने बताया कि जिले में गेहूं, चना एवं सरसों फसल अधिसूचित है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा के लिए गेहूं सिंचित की प्रीमियम राशि 652.50 रूपये, गेहूं असिंचित की 405, चना फसल की 504 रूपये तथा सरसों की प्रीमियम राशि 481.50 रूपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।
उप संचालक कृषि रामगोपाल रजक ने बताया कि ऋणी किसान अपनी फसल का बीमा अपनी संबंधित बैंक शाखा से करवाए, बीमांकन के लिए बैंक में अपना नवीनतम आधार कार्ड एवं बोई गई फसल के बारे में बैंक को जल्द से जल्द अवगत कराये। उन्होंने बताया कि किसान भाई अंतिम तारीख से 2 दिन पहले तक अपनी फसल में परिवर्तन करवा सकते हैं।
अऋणी किसान जिन्होंने बैंक से केसीसी नहीं ले रखा है एवं डिफॉल्टर किसान भी बैंक जहां सेविंग खाता हो या कॉमन सर्विस सेंटर से अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। बीमा करवाने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अनिवार्य दस्तावेज है। इसके अतिरिक्त फसल बुवाई का प्रमाण पत्र कृषक द्वारा सत्यापित मान्य है, फार्मर आईडी आदि का उपयोग किया जा सकता है।
उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि बोई गई फसलों का बीमा अंतिम तारीख के पूर्व कराने की अपील की है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए बीमा कंपनी प्रतिनिधि या कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें

