खेती किसानी

Betul mandi bhav: बैतूल मंडी के 26 नवंबर के ताजा भाव: सोयाबीन 7580 और गेहूं 2970 रुपये बिका, भैंसदेही मंडी 2 दिन बंद रहेगी

Betul Mandi Rates: Latest prices from Betul Mandi for November 26 — soybean sold at ₹7,580 and wheat at ₹2,970; Bhainsdehi Mandi will remain closed for 2 days.

Betul mandi bhav: बैतूल मंडी के 26 नवंबर के ताजा भाव: सोयाबीन 7580 और गेहूं 2970 रुपये बिका, भैंसदेही मंडी 2 दिन बंद रहेगी
Betul mandi bhav: बैतूल मंडी के 26 नवंबर के ताजा भाव: सोयाबीन 7580 और गेहूं 2970 रुपये बिका, भैंसदेही मंडी 2 दिन बंद रहेगी

Betul mandi bhav: बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी बैतूल और कृषि उपज मंडी भैंसदेही में गुरुवार 26 नवंबर 2026 को फसलों की आवक और भाव का दैनिक चार्ट जारी किया गया है। बैतूल मंडी में आज कुल 23248 बोरे उपज की आवक दर्ज हुई है। इसमें मक्का की सबसे अधिक 21409 बोरे, चना की 147 बोरे, गेहूं की 1180 बोरे, सोयाबीन पीला की 511 बोरे और सरसों की 1 बोरा आवक शामिल है। वहीं दूसरी ओर भैंसदेही मंडी में कुल 71 अनुबंध पर्चियों के साथ 2787.00 क्विंटल आवक दर्ज हुई है, जिसमें पूरी आवक मक्का यानी भुट्टा की रही है। दोनों मंडियों में मक्का की आवक सबसे ज्यादा देखने को मिली है।

मक्का के भाव

बैतूल मंडी में आज मक्का का न्यूनतम भाव 2290 रुपये, उच्चतम भाव 2849 रुपये और प्रचलित भाव 2800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। वहीं भैंसदेही मंडी में मक्का यानी भुट्टा का न्यूनतम भाव 2425 रुपये, उच्चतम भाव 2734 रुपये और मॉडल भाव 2704 रुपये प्रति क्विंटल रहा है।

सोयाबीन पीला के भाव

बैतूल मंडी में सोयाबीन पीला का न्यूनतम भाव 5500 रुपये, उच्चतम भाव 7580 रुपये और प्रचलित भाव 7300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ है। भैंसदेही मंडी में आज सोयाबीन की आवक दर्ज नहीं की गई है।

चना के भाव

बैतूल मंडी में चना का न्यूनतम भाव 6600 रुपये, उच्चतम भाव 7100 रुपये और प्रचलित भाव 6850 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। भैंसदेही मंडी के चार्ट में आज चना की कोई आवक नहीं हुई है।

गेहूं के भाव

बैतूल मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2501 रुपये, उच्चतम भाव 2970 रुपये और प्रचलित भाव 2735 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। भैंसदेही मंडी में आज गेहूं की खरीदी या आवक नहीं हुई है।

सरसों के भाव

बैतूल मंडी में सरसों की 1 बोरा आवक के बीच इसका न्यूनतम भाव 7501 रुपये, उच्चतम भाव 7501 रुपये और प्रचलित भाव 7501 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। भैंसदेही मंडी में आज सरसों की आवक नहीं रही है।

पूर्णा मेले के कारण 2 दिन बंद रहेगी भैंसदेही मंडी

भैंसदेही कृषि उपज मंडी में 27 और 28 नवंबर को नीलामी कार्य नहीं होगा। मंडी प्रबंधन ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। जारी सूचना के अनुसार भैंसदेही क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पूर्णा मेले के दृष्टिगत हम्माल संघ द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसके आधार पर 27 एवं 28 नवंबर 2026 (शुक्रवार एवं शनिवार) को मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। प्रबंधन न ेसभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे उक्त दोनों दिवसों में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी में नहीं लाएं।

कृषकों के लिए मंडी प्रशासन की महत्वपूर्ण सूचना

बैतूल मंडी के चार्ट में समस्त कृषकों को सूचित किया गया है कि वे अपनी कृषि उपज को साफ कर और सुखाकर ही मंडी प्रांगण में विक्रय हेतु लाएं, जिससे उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। साथ ही प्रवेश के समय का विशेष ध्यान रखते हुए प्रातः 05 बजे से 10 बजे तक का समय प्रवेश हेतु निर्धारित किया गया है। भैंसदेही मंडी के चार्ट में भी समस्त कृषक बंधुओं से अनुरोध किया गया है कि वे मंडी में अपनी उपज का विक्रय नियमानुसार कराएं और विक्रय हेतु आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 26 नवंबर 2026 की आवक और भाव

Betul mandi bhav: बैतूल मंडी के 26 नवंबर के ताजा भाव: सोयाबीन 7580 और गेहूं 2970 रुपये बिका, भैंसदेही मंडी 2 दिन बंद रहेगी
Betul mandi bhav: बैतूल मंडी के 26 नवंबर के ताजा भाव: सोयाबीन 7580 और गेहूं 2970 रुपये बिका, भैंसदेही मंडी 2 दिन बंद रहेगी

कृषि उपज मंडी भैंसदेही में आज 26 नवंबर 2026 की आवक और भाव

Betul mandi bhav: बैतूल मंडी के 26 नवंबर के ताजा भाव: सोयाबीन 7580 और गेहूं 2970 रुपये बिका, भैंसदेही मंडी 2 दिन बंद रहेगी
Betul mandi bhav: बैतूल मंडी के 26 नवंबर के ताजा भाव: सोयाबीन 7580 और गेहूं 2970 रुपये बिका, भैंसदेही मंडी 2 दिन बंद रहेगी

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button