खेती किसानी

Betul mandi auction: बैतूल मंडी में 25 नवंबर से बड़ा बदलाव: ट्रॉली में खुली मक्का लाने पर पहले होगी नीलामी, जानें नया अपडेट

Betul Mandi auction: Major change at Betul Mandi starting November 25 — maize brought in open trolleys will be auctioned first; check out the latest update.

Betul mandi auction: बैतूल मंडी में 25 नवंबर से बड़ा बदलाव: ट्रॉली में खुली मक्का लाने पर पहले होगी नीलामी, जानें नया अपडेट
Betul mandi auction: बैतूल मंडी में 25 नवंबर से बड़ा बदलाव: ट्रॉली में खुली मक्का लाने पर पहले होगी नीलामी, जानें नया अपडेट

Betul mandi auction: बैतूल। कृषि उपज मंडी बैतूल में मक्का की बंपर आवक के बीच किसानों को ट्रॉली में खुली मक्का लाने प्रेरित करने मंडी प्रबंधन ने इन ट्रॉलियों की पहले नीलामी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही व्यापारियों ने सोमवार शाम तक मंडी परिसर में रखे अपने सभी बोरे उठवाने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों ने भोपाल से निरीक्षण करने आए संयुक्त संचालक की बैठक में उक्त आश्वासन दिया है। अब स्थानीय स्तर पर मंडी प्रबंधन व्यापारियों से बोरे उठवाने में कामयाब होता है या पहले जैसा ही ढर्रा चलते रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक के बीच शुक्रवार को मंडी बोर्ड मुख्यालय से संयुक्त संचालक वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। मंडी परिसर में व्यापारियों के बोरे रखे होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। मंडी ऑफिस में उन्होंने खरीदी करने वाले व्यापारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि २५ नवम्बर से ट्राली में खुली फसल लाने वाले किसानों की नीलामी पहले करवाई जाएगी।

मंडी प्रबंधन द्वारा २५ नवम्बर तक ट्रॉली में खुली उपज की नीलामी करने की व्यवस्था बना ली जाएगी। मंडी में प्रवेश के दौरान मिलने वाली प्रवेश पर्ची के आधार पर वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करवाया जाएगा। नीलामी शुरू होने के दौरान सबसे पहले खुली ट्रॉली में लाई गई उपज की नीलामी होगी। इसके बाद ही परिसर में लगे ढेर की नीलामी शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था के शुरू होने से किसानों की उपज की नीलामी उसी दिन हो जाएगी, वहीं तुलाई भी पहले होगी।

मंडी परिसर में लगे किसानों के चौकड़ों के संबंध में संयुक्त संचालक ने कहा कि चौकड़े उठाने की जिम्मेदारी संबंधित व्यापारी की है। उन्होंने सोमवार शाम तक सभी बोरे उठाने के निर्देश दिए जिस पर व्यापारियों ने सहमति जताई है। अब देखना होगा कि व्यापारी सोमवार शाम तक अपने सभी बोरे उठवा पाते हैं अथवा पहले जैसा सिस्टम ही चलता रहेगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button