बैतूल अपडेट

Betul Municipal Corporation: बैतूल नपा सीएमओ की सख्त हिदायत, वसूली और काम के आधार पर ही मिलेगा वेतन

Betul Municipal Corporation: Strict directive from the Betul Municipal Council CMO—salary to be released only based on recovery performance and work output.

Betul Municipal Corporation: बैतूल नपा सीएमओ की सख्त हिदायत, वसूली और काम के आधार पर ही मिलेगा वेतन
Betul Municipal Corporation: बैतूल नपा सीएमओ की सख्त हिदायत, वसूली और काम के आधार पर ही मिलेगा वेतन

Betul Municipal Corporation: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा नगर पालिका परिषद बैतूल में नगर विकास, सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं शाखाओं से संबंधित लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस विभाग के कैमरों की शिफ्टिंग, चौराहों के चौड़ीकरण एवं कॉलेज रोड से संबंधित कार्य, नेहरू पार्क की दुकानों की शिफ्टिंग/निर्माण, नागदेव मंदिर में आवश्यक कार्य तथा स्टेडियम से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही प्रमुख स्थानों पर आवश्यक सूचना एवं दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को बढ़ाएं आगे

बैठक में डॉग टेंडर, बजट के अनुरूप वार्डों के टेण्डर, मोबाइल टॉयलेट क्रय हेतु निविदा तथा स्टेडियम एवं दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कारगिल चौक, लल्ली चौक, सड़क सौंदर्यीकरण, कॉलेज चौक रोटरी से संबंधित विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण, चक्कर रोड एवं इटारसी रोड पर स्ट्रीट लाइट संबंधी कार्य की समीक्षा की गई।

पोर्टल पर हाजरी नहीं तो रूकेगा वेतन

बैठक में राजस्व कर संग्रहण को बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कर वसूली की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वसूली एवं किए गए कार्य के आधार पर ही आगामी वेतन आहरित किया जावेगा।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एईबीएएस पोर्टल पर दर्ज दैनिक उपस्थिति आंकड़ों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि केवल ई-अटेंडेंस पोर्टल पर स्वीकृत उपस्थिति रिकॉर्ड के आधार पर ही कर्मचारियों का मासिक वेतन आहरित किया जाएगा। जो कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित पाए जाएंगे या पोर्टल पर अटेंडेंस दर्ज नहीं करेंगे, उनका वेतन रोक जाने के निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button