Multai Panchayat Theft: पंचायत भवन की खिड़की तोड़कर चुराई थीं लोहे की 50 प्लेटें, पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
Theft at Multai Panchayat: 50 iron plates stolen after breaking a window of the Panchayat building; father and son arrested by police

Multai Panchayat Theft: मुलताई पुलिस ने ग्राम सांडिया स्थित पुराने पंचायत भवन से चोरी हुईं 50 लोहे की प्लेटों के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पिता-पुत्र हैं। पुलिस ने चोरी गई लगभग 95 हजार रुपये कीमत की लोहे की प्लेटें बरामद की हैं।
पुलिस ने बताया कि सांडिया सरपंच यादोराव बरडे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सांडिया के पास ताप्ती नदी पर बने स्टॉप डेम में पानी रोकने के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व लोहे की प्लेटें खरीदी गई थीं। बरसात के बाद इन प्लेटों को निकालकर पुराने पंचायत भवन के एक कमरे में सुरक्षित रखा जाता था।
इस बार भी 50 लोहे की प्लेटें निकालकर पंचायत भवन के कमरे में रखवाई गई थीं। 9 अक्टूबर को शाम लगभग 5 बजे तक प्लेटें कमरे में रखी हुई थीं, लेकिन 10 अक्टूबर को सुबह लगभग 11.30 बजे पंचायत सचिव मुकेश मालवीय द्वारा कमरा खोलकर देखने पर प्लेटें गायब मिलीं। भवन की खिड़की का पल्ला खुला हुआ था तथा पीछे का दरवाजा भी खुला था।
- यह भी पढ़ें : Betul Panchayat Action: बैतूल जिला प्रशासन का कड़ा रुख: लापरवाही बरतने वाले 5 पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
संदिग्धों की पहचान कर की कार्रवाई
थाना प्रभारी मुलताई विकास पटेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस ने 15 अक्टूबर को सांडिया से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें कोमल पिता उत्तम सेलकरी (18) और उत्तम पिता मानिकराव सेलकरी (51) दोनों निवासी ग्राम सांडिया शामिल हैं। आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
- यह भी पढ़ें : Police Action Betul: शाहपुर और कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी गए सामान के साथ शातिर आरोपियों को भेजा गया जेल
इस पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पटेल, उपनिरीक्षक श्रीराम मांडवी, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, आरक्षक विवेक चौरे, अरविंद, प्रिंस अहिरवार, सेवाराम, नरेन्द्र एवं आरती पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



