बैतूल अपडेट

Betul Cyber Fraud: मीशो कस्टमर केयर के नाम पर 1 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से दबोचा

Betul Cyber ​​Fraud: ₹1 lakh swindle in the name of Meesho customer care; police nab accused in Odisha.

Betul Cyber Fraud: मीशो कस्टमर केयर के नाम पर 1 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से दबोचा
Betul Cyber Fraud: मीशो कस्टमर केयर के नाम पर 1 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से दबोचा

Betul Cyber Fraud: बैतूल। तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद लोग साइबर ठगों की गिरफ्त में आ ही जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में एक व्यक्ति ने मोबाइल पर आई एक एपीके फाइल खोल ली। इसे खोलते ही मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से 1 लाख रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जालसाज को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कोतवाली बैतूल में 17 फरवरी को बाकेबिहारी पिता अमृतलाल गोहे, उम्र 42 वर्ष, निवासी चुनालोमा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने मीशो ऐप से खरीदी गई सामग्री वापस करने के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर तलाशकर संपर्क किया। कॉल के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से फरियादी को एक एपीके फाइल भेजी गई। इस एपीके फाइल को खोलते ही मोबाइल हैक हो गया तथा अज्ञात आरोपी द्वारा फरियादी के खाते से 1 लाख, 01 हजार, 990 रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

तकनीकी जांच से ओडिशा तक पहुंची पुलिस

प्रकरण की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल की सहायता से प्राप्त साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान मोहम्मद आशिफ के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी के साथ साइबर धोखाधड़ी कर यूपीआई के माध्यम से उक्त राशि का ट्रांजेक्शन कराना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

रुपये और मोबाइल किए गए जब्त

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आशिफ पिता मो. मुनाजिर, उम्र 27 वर्ष के पास से एप्पल का 1 आईफोन 11 प्रो मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, एएसआई अरुण यादव, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार, आरक्षक प्रदीप कहार, पंकज नरवरिया एवं सायबर सेल बैतूल की विशेष भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button