बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ट्रैक्टर से गिरा, रोटावेटर की चपेट में आया, कई टुकड़ों में कट गया शरीर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल (9425003881)
    जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में रोटावेटर मशीन की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी रामचरण पिता गज्जू उइके रविवार शाम को अपने खेत में रोटावेटर चला रहा था। इस बीच अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिरने के कारण वह रोटावेटर में चला गया। रोटावेटर में लगे कटर के कारण उसका शरीर कई हिस्सों में कट गया और तत्काल ही उसकी मौत हो गई। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इससे पहले भी मेहकार में इसी रोटावेटर मशीन से जरा सी लापरवाही के कारण एक व्यक्ति का पाव कट गया। उल्लेखनीय है कि रबी की फसल का समय आते ही किसानों के द्वारा खेतों में जुताई और रोटावेटर लगाकर खेत तैयार किया जाता है। किसानों के लिए रोटावेटर मशीन बहुत ही उपयोगी मानी जाती है किंतु जरा सी लापरवाही के कारण यही उपयोगी माने जानी वाली मशीन किसी की जान लेने से भी परहेज नहीं करती। इसे देखते हुए जागरूक लोगों ने किसानों को समझाइश दी है कि वे रोटावेटर चलाते समय सावधानी बरते और किसी और व्यक्ति को अपने साथ ट्रैक्टर पर न बिठाएं। आसपास स्थित लोग भी उचित दूरी बना कर रखे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button