Luteri Dulhan : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में लुटेरी दुल्हन का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने 5 दिन में दो शादी करने वाली इस लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि युवती अपने गिरोह के साथ मिलकर रुपयों और गहनों के लालच में ऐसे युवकों से शादी करती है, जिनकी शादी नहीं हो रही होती।
पुलिस के अनुसार इस लुटेरी दुल्हन ने 15 मई को कुम्हारी थाने के सागोनी गांव में एक युवक से शादी थी। उसके बाद 20 मई को अपने गिरोह के साथ मिलकर हटा के एक युवक से शादी कर ली थी। लेकिन, दूसरी शादी में गहनों का लालच उसे ले डूबा।
उसने शादी के अगले ही दिन अपनी सास से गहने मांगे और घर जाने की जिद करने लगी। परिवार को शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की और पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने इस गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो लोग फरार बताया जा रहे हैं। दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को हिरासत में लिया है। 5 दिन में दो शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन गहनों के लालच में फंस गई।
- Also Read : AC Installed in Temple : एमपी के छतरपुर में मंदिरों में देवताओं के लिए एयर-कूलिंग सिस्टम किया गया स्थापित
बिना मुहूर्त के पहुंची दुल्हन
हटा के बड़ा बाजार के बांदकपुर में दिन में बिना किसी मुहूर्त की शादी के बाद रात 10 बजे दुल्हन घर पहुंची। घर के लोगों ने बहू के आने की खुशी में देर रात तक नाच गाना गाकर उसका स्वागत किया। शादी के दूसरे दिन नाटकीय रूप से दुल्हन घर जाने की जिद करने लगी।
भाई के एक्सीडेंट का बहाना
इसके लिए उसने भाई के एक्सीडेंट में मौत होने का बहाना बनाया। इसके बाद जब दुल्हन ने अपनी सास से सोने के आभूषण पहनने की ख्वाहिश जाहिर की तो परिजन समझ गए कुछ गड़बड़ है। परिजनों को दुल्हन के व्यवहार को देख कुछ आशंका हुई। जब ससुराल वालों ने माता पिता से बात करने या घटना की पुष्टि करने का दबाव बनाया तो दुल्हन ना नुकर करने लगी।
- Also Read : Naxal Attack : नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी के बाद एक और नक्सली का शव बरामद
पुलिस को दी गई जानकारी
घरवालों ने मामला हटा पुलिस के संज्ञान में लाया। पुलिस अधिकारी परिवार तक पहुंचे और दुल्हन के बयान दर्ज कर उसे दिलासा दिया कि सुबह उसे उसके घर भेज दिया जाएगा। बुधवार की सुबह इसी दुल्हन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई कि इसने पांच दिन पहले 15 मई को कुम्हारी थाना के सगौनी गांव में भी एक शादी की है।
दूसरा दूल्हा भी पहुंचा पुलिस थाना (Luteri Dulhan)
शादी के प्रमाण लेकर सगौनी का पीड़ित युवक परिवार सहित हटा पुलिस थाने पहुंचा। जहां थाना प्रभारी के हटा से बाहर होने के कारण एसडीओपी नीतेश पटेल ने पूरी घटना सुनी और नेमा परिवार की दुल्हन से महिला पुलिस की उपस्थिति में पूछताछ शुरू कर दी।
- Also Read : Ashok Sharma Death : साईलेंट अटैक आने से महाकाल मंदिर के पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा का आकस्मिक निधन
आधार में अलग-अलग जाति (Luteri Dulhan)
पुलिस मामले में जांच कर ही रही थी कि दुल्हन का आधार कार्ड सामने आ गया, जिसमें उसका पता सतना जिले के बकरी गांव का था। जबकि आधार पोर्टल पर उत्तर प्रदेश का प्रदर्शित हुआ। दूसरा संदेह दुल्हन की जाति को लेकर हुआ। एक आधार में जाति तिवारी थी। युवती रेखा तिवारी के आधार कार्ड की सत्यता की जांच की गई, तो वह नकली निकला।
यह है युवती का असली नाम (Luteri Dulhan)
जांच करने पर पता चला कि युवती का असली नाम नाम उमा लोधी है। जबकि सगौनी की 15 मई की शादी यादव जाति की लड़की बनकर की थी। 20 मई और 15 मई की शादी की फोटो में एक ही महिला की फोटो थी। पुलिस ने शादी के लिए मध्यस्थ की जानकारी भी एकत्रित की है।
पूछताछ करने पर हुआ यह खुलासा (Luteri Dulhan)
पूछताछ करने पर महिला ने अपने साथ गिरोह में शामिल सचिन तिवारी, मोहित सोनी, दीन दयाल पांडे और रम्मू लोधी का नाम लिया। जिन पर धारा 420, 465, 468, 471, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने महिला सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
Also Read : Delhi Crime News : दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में 21 साल के लड़के को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दी यह जानकारी
हटा के एसडीओपी नीतेश पटेल ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रेखा तिवारी सही नाम उमा लोधी द्वारा अपने गिरोह के साथ मिलकर विवाह किया गया फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, विवाह के अगले दिन ही भाई का एक्सीडेंट का बहाना बनाकर घर जाने की जिद करने से पुलिस को संदेह हुआ।
अन्य मामलों का भी हो सकता खुलासा
जब महिला सिपाहियों ने सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस सचिन तिवारी, मोहित सोनी, रम्मू लोधी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरोह के सदस्यों द्वारा अन्य मामले का खुलासे हो सकता है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate
