MP Tourism Department : मध्य प्रदेश में बढ़ रहा है दूरिस्ट का इंटरेस्ट, इस साल आये सबसे ज्यादा टूरिस्ट

MP Tourism Department: Tourist interest is increasing in Madhya Pradesh, maximum number of tourists came this year.

भोपाल: MP Tourism Department मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस पर 24 मई को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही।

मंत्री लोधी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल प्राचीन इतिहास, वास्तुकला और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण होते हैं। उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में एकात्म धाम जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं ने भी प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद की है। सलकनपुर में देवी लोक, ओरछा में राजा राम लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक, चित्रकूट में श्रीराम वनगमन पथ जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद निश्चित ही प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी।

मंत्री लोधी ने मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, विविध वन्यजीव एवं आध्यात्मिक अनुभव के लिए पर्यटकों से मध्य प्रदेश आने का आग्रह किया और कहा कि मध्यप्रदेश को टाईगर, लेपर्ड और चीता स्टेट का भी दर्जा प्राप्त है, आप मध्यप्रदेश भ्रमण के दौरान इन वन्यजीवों को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं, जो कि आवश्यक रूप से आपके जीवन के अनूठे अनुभवों में से एक होगा।

प्रदेश के टॉप-10 पर्यटन केंद्रों पर पहुंचे लोगों की संख्या

उज्जैन- 52841802
मैहर- 16849000
इंदौर- 10119030
चित्रकूट- 9001126
ओंकारेश्वर- 3475000
जबलपुर- 2669869
सलकनपुर- 2565000
नर्मदापुरम (पचमढ़ी, मढ़ई, नर्मदापुरम, आदमगढ़)- 2283837
रायसेन (भीमबेटका, सांची, भोजपुर)- 2137058
भोपाल- 1950965

वर्ष-पर्यटकों की संख्या

2023- 11,21,29,094MP Tourism Department
2022- 3,41,38,757
2021- 2,55,95,668
2020- 2,14,00,693
2019- 8,90,35,097
2018- 8,46,14,456
2017- 5,88,62,584

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *