बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हादसा : पानी खींच रही वृद्धा बैलेंस बिगड़ने से कुएं में गिरी, पानी में डूबने से मौत

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक में कुएं में गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा शनिवार सुबह शौच से वापस आने के बाद कुएं से पानी निकाल रही थी। बैलेंस बिगड़ने से वह कुएं में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर ब्लॉक के कुसमरी गांव में आज सुबह 5 बजे गिंदोबाई पत्नी छतन मरकाम (60) रोज की तरह सुबह 5-6 बजे उठकर शौच करने गई थी। वापस आकर कुएं से पानी निकालने के लिए बाल्टी कुएं में डाल रही थी। उसी समय उसका बैलेंस बिगड़ गया और कुएं में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

Read Also : Ajagar ko mar dala : सात फीट लंबा अजगर आया था मुर्गी का शिकार करने पर खुद ही हो गया शिकार, भीड़ ने मार डाला, वन विभाग ने किया मामला दर्ज

ग्रामीणों ने हादसे की शाहपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कुएं को इंजन लगाकर खाली कराया गया। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला। शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया। जहां उसका पीएम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Read Also : Death in Accident : नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत; इधर पेड़ से टकरा कर बाइक सवार गंभीर घायल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button