मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 3 जिलों में 8 इंच तक बारिश का अलर्ट

MP Weather: Monsoon intensifies again in Madhya Pradesh; alert issued for up to 8 inches of rainfall in 3 districts.

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 3 जिलों में 8 इंच तक बारिश का अलर्ट
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 3 जिलों में 8 इंच तक बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूर्वी हिस्से में बने मौसमी सिस्टम के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर जिले के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के 12 अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

झारखंड के ऊपर बने अवदाब से बढ़ी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त को झारखंड के ऊपर एक अवदाब बना था। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर तेज हुआ है। 19 अगस्त को विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल क्षेत्रों में इस सिस्टम का असर सबसे अधिक रहने की संभावना है। इसके बाद 20 अगस्त से मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसका प्रभाव 24 अगस्त तक बने रहने के आसार हैं।

तीन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं 4 से 8 इंच तक पानी बरस सकता है। वहीं रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना और छतरपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में भी हो सकती है बारिश

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में भी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

चार दिन में पूरी हो सकती है बारिश की कमी

प्रदेश में जून के दौरान सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। जुलाई में मानसून ने रफ्तार पकड़ी और महीने का औसत कोटा पूरा हो गया, लेकिन जून में हुई बारिश की कमी पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक भी आया। अब अगस्त के दूसरे पखवाड़े में सक्रिय हुए सिस्टम के कारण बारिश फिर जोर पकड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश की औसत बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button