Betul Cable Theft: जेल से छूटते ही बैतूल में चोरी करने पहुंचे खंडवा के शातिर बदमाश: साईंखेड़ा और आमला पुलिस ने टवेरा सह 4 को दबोचा
Betul Cable Theft: Notorious criminals from Khandwa arrive in Betul to commit theft immediately after release from jail; Sainkheda and Amla police apprehend four individuals and seize a Tavera vehicle.

Betul Cable Theft: बैतूल। खंडवा जिले का एक चोर गिरोह बैतूल जिले में आकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरोह ने एक क्रेशर और किसानों के खेतों से केबल चुराए थे। साईंखेड़ा और आमला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 16.400 किलोग्राम तांबे का तार एवं टवेरा वाहन जब्त किया है।
फरियादी राजेश गढ़ेकर निवासी ससुन्द्रा ने 24 सितंबर को थाना साईंखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बोथिया ब्राह्मणवाड़ा स्थित एनएच-47 के पास जलाराम स्टोन क्रेशर में 23 एवं 24 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपियों ने क्रेशर मशीन एवं कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा पैनलों में लगे लगभग 250 फीट तांबे के केबल चोरी कर लिए। इसी प्रकार 30 सितंबर को फरियादी कैलाश ढांढोरे निवासी बिरूल बाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 एवं 30 सितंबर की दरम्यानी रात ग्राम बिरूल बाजार के 7-8 किसानों के खेतों में स्थित कुओं से अज्ञात चोर केबल वायर चोरी कर ले गए हैं। इस पर थाना साईंखेड़ा में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीडीआर एवं सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की तलाश की। थाना साईंखेड़ा एवं थाना आमला पुलिस की संयुक्त टीम ने संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की।
- यह भी पढ़ें : MP Investment: एमपी बनेगा इंडस्ट्रियल हब: मुंबई में 90,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में आरोपी फारूख पिता मुख्तार मंशूर (24), समीर खान पिता अफजल खान (19) निवासी ग्राम रोशनी, सलमान पिता सकूर खान (23) ग्राम दिदमदा और फरान पिता संजू खान (24) ग्राम चैनपुर सरकार, जिला खंडवा शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में संगठित होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में हरदा जिले के चार प्रकरणों में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
- यह भी पढ़ें : Multai Hospital Inspection: मुलताई अस्पताल पहुंचे प्रभारी सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा, खामियां देखकर दिए वेतन काटने के निर्देश
जेल से रिहा होते ही की चोरियां
आरोपियों को 21 अगस्त को जेल से रिहा होने के बाद बैतूल जिले के साईंखेड़ा एवं आमला थाना क्षेत्रों में पुन: चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में संलिप्त पाया गया। आरोपियों द्वारा संगठित रूप से अपराध किए जाने के तथ्य सामने आने पर प्रकरण में धारा 111(4) बीएनएस का इजाफा किया गया है। आरोपियों से 16.400 किलोग्राम तांबे का तार जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 19,680 रुपये है। इसी तरह टवेरा वाहन भी जब्त किया गया है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



