Vacancy: बैतूल में 25 को रोजगार मेला, 285 कर्मचारियों की भर्ती करेंगी कम्पनियां

जिला रोजगार कार्यालय बैतूल द्वारा 25 फरवरी 2022 को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें बाहर की 5 कम्पनियों के साथ ही कुछ स्थानीय कम्पनियों द्वारा भी अपने लिए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। यह रोजगार मेला (Employment fair) शासकीय बालक आईटीआई सदर में प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। पहले रोजगार मेला का आयोजन JH Collage में होना था, लेकिन इसका स्थान बदल दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलोदय टेक्नोपैक प्राइवेट लिमिटेड वापी दमन गुजरात द्वारा मशीन ऑपरेटर/हेल्पर के 100 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 8वीं से अधिक/आईटीआई तथा आयु 18 से 40 वर्ष है।
● जेके बायो प्लांटेक प्राइवेट लिमिटेड भोपाल द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटिव के 35 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं से अधिक तथा आयु 18-35 वर्ष है।
● वर्धमान फेब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड बुदनी द्वारा मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई एवं आयु 18 से 28 वर्ष है।
● सीपेट भोपाल द्वारा मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से अधिक/आईटीआई एवं आयु 18 से 35 वर्ष है।
● बजीर कौशल विकास केन्द्र बैतूल द्वारा मशीन ऑपरेटर/ट्रेनी वर्कर के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं आयु 18 से 28 वर्ष है।
● एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स छिंदवाड़ा द्वारा कारपेंटर/बारवेंडर के 40 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक एवं आयु 18 से 34 वर्ष है।
● विजय इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड बैतूल द्वारा वेल्डर/डीजल मैकेनिक के 5 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक, आईटीआई एवं आयु 18 से 30 वर्ष है।
● ताप्ती मार्बल प्राइवेट लिमिटेड बैतूल द्वारा कारपेंटर के 5 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक, आईटीआई एवं आयु 18 से 30 वर्ष है।



