Betul Accident News : अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, नागपुर ले गए परिजन
Betul Accident News : Three youths died in separate accidents, one seriously injured, relatives took them to Nagpur

Betul Accident News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अलग-अलग हुए हादसों में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हैं। एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वहीं सोहागपुर स्थित शुगर मिल में एक कर्मचारी कन्वेयर बेल्ट पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उक्त कर्मचारी शराब के नशे में था और अपने दोस्त से मिलने गया था। मुलताई क्षेत्र में दो सड़क हादसे हुए। एक हादसे में एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप सोहागपुर ग्राम में स्थित श्रीजी शुगर मिल में बीती रात एक कर्मचारी चंद्रपाल पिता सुखपाल सिंह (25) की कन्वेयर बेल्ट पर गिरने से मौत हो गई। चंद्रपाल मूलत: उत्तरप्रदेश के गुलचौरा खेरी का रहने वाला है। मिल के एकाउंटेंट महेश विश्वकर्मा के अनुसार चंद्रपाल बुधवार रात दस बजे के करीब शराब के नशे में अपने दोस्त से मिलने गन्ना पिराई स्थल पर गया था।
इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कन्वेयर बेल्ट पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद ही मिल की ओर से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्री विश्वकर्मा के अनुसार मृत युवक चंद्रपाल सिंह की ड्यूटी दिन की थी। धुरेंडी का त्यौहार होने के कारण वह शराब पीए हुए था। इस दौरान नशे में ही वह रात्रि में अपने दोस्त से मिलने चला गया था।
मृतक युवक मिल में ही कार्यरत था और परिसर में ही रहता था। इसलिए किसी ने उसे रोका नहीं था। गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में हुआ। उसके बाद मिल प्रबंधन ने मृतक के शव को एंबुलेंस से उसके गांव के लिए रवाना कर दिया है। इस मामले की जांच बैतूल बाजार पुलिस द्वारा की जाएगी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि शुगर मिल से मृत अवस्था में कर्मचारी को लाया गया था। उसका आज पोस्टमार्टम कराया गया है।
- Also Read : DA DR Hike: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सबसे बड़ा ऐलान, इस तारीख को महंगाई भत्ते पर आ रहा फैसला
होली मनाने आ रहा युवक ट्रेन से गिरा
भोपाल में डिजिटल मार्केटिंग का काम करने वाला भैंसदेही निवासी युवक होली मनाने के लिए अपने घर आ रहा था। इस बीच ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी क्षेत्र के बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
- Also Read : Interesting Gk Question : सोने की उस चीज का नाम बताइए जो सुनार की दुकान में नहीं मिलती?.
जानकारी के अनुसार बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि मृतक ट्रेन से गिरा है। उसके कारण ही उसकी मौत हुई है। युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सभी जगह सूचना दी। इस बीच पुलिस को पता चला कि मृतक युवक भैंसदेही निवासी कुशाग्र पिता राजा आर्य है।
- Also Read : TROPEX-23 : इंडियन नेवी का युद्ध अभ्यास देख थर-थर कांपे दुश्मन देश, भारत की शक्ति देख होगा गर्व
युवक की शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के घोड़ाडोंगरी पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया। कुशाग्र के पिता राजा आर्य भूतपूर्व फौजी हैं। बताते हैं कि कुशाग्र ने बीएससी तक की पढ़ाई भैंसदेही में की। इसके बाद वह भोपाल चला गया था। वहां कम्प्यूटर से संबंधित कुछ डिप्लोमा कोर्सेस किए। इसके बाद एक निजी कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग का काम कर रहा था। उनके दो बेटों में कुशाग्र बड़ा था। परिवार को कुशाग्र से बड़ी उम्मीद थी।
- Also Read : DA DR Hike: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सबसे बड़ा ऐलान, इस तारीख को महंगाई भत्ते पर आ रहा फैसला
कुशाग्र भोपाल से होली मनाने के लिए घर आ रहा था। उसने मैसेज भी भेजा था। बुधवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक कुशाग पातालकोट एक्सप्रेस से भोपाल से बैतूल आ रहा था। इसी ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। वह ट्रेन से कैसे गिरा, इसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
- Also Read : IRCTC Ticket Booking : अब बोलने पर बुक होगी आपकी ट्रेन की टिकट, IRCTC जल्द लाने जा रहा है नया फीचर
बैलगाड़ी से टकराई बाइक, बैल का सींग गले में घुसा (Betul Accident News)
मुलताई क्षेत्र में छिंदवाड़ा हाईवे पर ग्राम पारड़सिंगा के सीमा क्षेत्र में हाईवे से जा रही बाइक विपरीत दिशा से आ रही बैलगाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक एमबीबीएस छात्र के गले में बैल का सींग घुस गया। जिससे छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
- Also Read : Gold-Silver Price Update: अच्छी खबर, सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट, जानें आज के ताजा रेट
बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मणवाड़ा का निवासी लोकेश पिता श्रावण चढ़ोकार 22 साल भोपाल के मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत था। लोकेश दो दिन पूर्व होली मनाने के लिए अपने निवास ग्राम ब्राह्मणवाड़ा आया था। बुधवार को लोकेश होली खेलने के लिए मुलताई निवासी दोस्त के पास आया था। बुधवार शाम में लोकेश होली खेलकर बाइक से छिंदवाड़ा मार्ग से जा रहा था।
शाम 7 बजे के लगभग ग्राम पारडसिंगा के सीमा क्षेत्र में दूध डेयरी के पास मार्ग पर सामने से आ रही बैलगाड़ी से लोकेश की बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान बैलगाड़ी में जुतेे एक बैल का सींग लोकेश के गले में घुस गया। गंभीर चोट आने से लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई। उमेश गोहे निवासी ब्रह्मणवाड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
- Also Read : Ajgar Ka Video: मोबाइल चला रही लड़की की गोद में जाकर सो गया विशाल अजगर, हिम्मत वाले ही देखें वीडियो…
हाईवे पर ट्रक में घुसी बाइक, चालक गंभीर घायल (Betul Accident News)
मुलताई क्षेत्र में ही भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम नगरकोट के पास तेज गति से जा रही बाइक आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट आई है। मुलताई नगर का निवासी शुभम कोडले 24 साल बुधवार रात 8 बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर ग्राम एनस से मुलताई लौट रहा था।
इसी दौरान ग्राम नगरकोट के आगे मार्ग पर खड़े ट्रक में शुभम की बाइक जा घुसी। दुर्घटना में शुभम के सिर में गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने से परिजन नागपुर के अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए हैं।



