New Fourlane MP: एमपी का यह नेशनल हाईवे होगा फोरलेन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी
New Fourlane MP: मध्यप्रदेश में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से प्रदेश को भरपूर सहयोग मिल रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में आए दिन नए-नए नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे मंजूर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक और बड़ी सौगात प्रदेश को दी है।
यह सौगात प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों को मिली है। इस क्षेत्र में स्थित ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे 719 के चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है। वर्तमान में यह हाईवे केवल टू-लेन का है। इससे आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, आए दिन इस पर हादसे भी होते रहते हैं।

लंबे समय से उठ रही थी यह मांग
क्षेत्रवासियों द्वारा नेशनल हाईवे 719 को चौड़ा किए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। इसी तारतम्य में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जून महीने में केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिला था। इस प्रतिनिधि मंडल में सांसद संध्या राय, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, दंदरौआ सरकार श्री रामदास महाराज, अवधूत हरिनिवास जी महाराज, रामभूषण दास जी महाराज, कालिदास जी महाराज, राघवपुरी जी महाराज, उमेश दास जी महाराज, रामधुन दास जी महाराज एवं रामेश्वर दास जी महाराज शामिल थे।
प्रयास हुए सार्थक, मांग हुई मंजूर
इस प्रतिनिधि मंडल के प्रयास आखिरकार रंग लाए और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस हाईवे को फोरलेन किए जाने को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट का काम शुरू हो जाएगा। यह सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि यह सड़क कम चौड़ी होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते थे। यही कारण है कि इसे चौड़ा किए जाने की मांग लगातार हो रही थी। इस मांग को लेकर संत समाज ने आंदोलन भी किया था।
- Read Also: Motorcycle Toll Tax NHAI: अब मोटर साइकिलों से भी वसूला जाएगा टोल, इन खबरों में कितनी है सच्चाई
फर्राटे से हो सकेगा अब सफर
इस नेशनल हाईवे के चौड़ा होने के कारण इस मार्ग से वाहन फर्राटे भर सकेंगे। दूसरी ओर पर्याप्त चौड़ी सड़क होने से आए दिन होने वाले हादसों से भी मुक्ति मिल सकेगी। जल्द सफर हो जाने से जहां समय कम लगेगा, वहीं इंधन की भी बचत हो सकेगी। यही कारण है कि इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
बायपास भी बनेगा, 2028 तक पूरा होगा
प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि डीपीआर से लेकर भू-अधिग्रहण तक का काम तेजी से कराया जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्वालियर-इटावा हाईवे 719 को फोरलेन किया जाएं और जहां जरूरत हो, वहां बायपास भी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह काम 2028 से पहले पूरा होना चाहिए।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



