Betul Soybean Disease: किसानों के लिए बड़ी खबर: बैतूल जिले में 28 सितंबर से सोयाबीन फसलों का सर्वे, पीला मोजेक रोग का होगा आंकलन
Betul Soybean Disease: Big news for farmers—survey of soybean crops in Betul district to begin on September 28; assessment of Yellow Mosaic disease to be conducted.

Betul Soybean Disease: बैतूल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोयाबीन फसल में पीला मोजेक रोग से फसल प्रभावित होने की प्राप्त सूचनाओं के मद्देनजर फसल की वास्तविक स्थिति का मैदानी स्तर पर परीक्षण एवं प्राथमिक आंकलन किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया है।
संयुक्त दल में कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं ग्राम सचिव को शामिल किया गया है। दल द्वारा 28 सितंबर से प्रभावित क्षेत्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सोयाबीन फसल में पीला मोजेक रोग की वास्तविक स्थिति, प्रभावित क्षेत्रफल तथा फसल की स्थिति का ग्रामवार आंकलन किया जाएगा।
- यह भी पढ़ें : ladli behna yojana: लाडली बहना योजना में अगले साल जोड़े जाएंगे नए नाम, सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा बयान
दल द्वारा प्रभावित ग्रामों का मौके पर निरीक्षण कर सोयाबीन फसल में पीला मोजेक रोग की वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही प्रभावित फसल एवं प्रभावित क्षेत्रफल का ग्रामवार आंकलन करना, किसानों से प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं का स्थल पर सत्यापन करना, फसल की स्थिति एवं संभावित क्षति का प्रारंभिक आंकलन कर आवश्यक अभिलेख/पंचनामा तैयार करना, निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं आंकड़ों की संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय में प्रस्तुत करना, रोग की रोकथाम एवं किसानों को आवश्यक तकनीकी सलाह उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : mp police constable: मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी पाने का मौका, ऐसे करें कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
