खेती किसानी

Betul Agriculture News: मुलताई के सर्रा गांव में किसानों को सिखाए गए फसल अवशेष प्रबंधन के गुर, मल्चर पर मिलेगी सब्सिडी

Betul Agriculture News: Farmers in Sarra village, Multai, taught techniques for crop residue management; subsidies to be provided for mulchers.

Betul Agriculture News: मुलताई के सर्रा गांव में किसानों को सिखाए गए फसल अवशेष प्रबंधन के गुर, मल्चर पर मिलेगी सब्सिडी
Betul Agriculture News: मुलताई के सर्रा गांव में किसानों को सिखाए गए फसल अवशेष प्रबंधन के गुर, मल्चर पर मिलेगी सब्सिडी

Betul Agriculture News: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार कृषि अभियांत्रिकी विभाग बैतूल द्वारा बुधवार को विकासखंड मुलताई के ग्राम सर्रा में कृषक श्री चंद्रशेखर बारपेटे के खेत पर नरवाई प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मल्चर यंत्र का फील्ड प्रदर्शन कर कृषकों को इसके उपयोग एवं शासन द्वारा दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी गई।

सहायक कृषि यंत्री डॉक्टर प्रमोद कुमार मीणा ने बताया मल्चर यंत्र मक्का की कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेषों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खेत की ऊपरी सतह पर फैला देता है। इससे फसल अवशेष कुछ समय बाद प्राकृतिक खाद में परिवर्तित हो जाते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता एवं पोषकता बढ़ती है। साथ ही खेत आगामी फसल की बोनी के लिए तैयार हो जाता है।

कृषकों को मल्चर यंत्र के उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए नरवाई नहीं जलाने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने के बजाय फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने से भूमि की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर विभाग के तकनीकी शाखा प्रभारी इंद्रभान सिंह, तकनीकी सहायक तुषार राठौर, लेखा सहायक अनिल मराठा, प्रवीण विश्वकर्मा सहित कृषक श्यामसुंदर बारपेटे, रमेश धुर्वे, प्रतीक उबारे, महेश गड़ेकर एवं अन्य कृषक उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button