Bhainsdehi Bike Theft: बैतूल में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 21 चोरी की गाड़ियां जब्त, मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Bhainsdehi Bike Theft: Bike-stealing gang busted in Betul; 21 stolen vehicles seized, prime accused arrested.

Bhainsdehi Bike Theft: बैतूल जिले में थाना भैंसदेही पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही से 21 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये हैं। प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने बताया कि 24 सितंबर को पंकज बछले, निवासी ग्राम उदामा की होंडा साइन मोटर साइकिल ग्राम कोथलकुंड से चोरी हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही राधेश्याम उर्फ राधे पिता दुर्गाचरण घिडोडे, उम्र 21 वर्ष, जाति किराड़, निवासी ग्राम सातनेर, थाना आठनेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
- यह भी पढ़ें : sports quota jobs: खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी, सीआरपीएफ से लेकर नौसेना तक इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां
पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 21 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं। प्रकरण में शामिल दो अन्य सह-आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। फरार आरोपियों से भी अन्य चोरी के वाहनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं बरामदगी की संभावना है।
- यह भी पढ़ें : PM Viksit Bharat: पहली बार ईपीएफओ से जुड़ने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका, ऐसे मिलेंगे 15000 रुपये
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



