बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Strike : लेखापाल ने की कर्मचारी से अभद्रता, नपाकर्मी गए हड़ताल पर, धरने पर बैठे, कहीं आग लगी तो हो जाएगा सब खाक

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सहायक लेखापाल रमेश पांसे द्वारा नपा कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिस पर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के समस्त कर्मचारी आक्रोशित हो गए और नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों द्वारा सहायक लेखापाल रमेश पांसे पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

    नपा कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था, पानी सप्लाई सहित अन्य कार्य ठप हो गए। वहीं इस गर्मी के मौसम में आए दिन आगजनी की घटना भी हो रही है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। ऐसे में फायर ब्रिगेड की सेवाएं भी ठप पड़ी है। यदि आगजनी की घटना होती है तो बड़ी हानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

    नपाकर्मी संजू साहू ने बताया कि सहायक लेखापाल रमेश पांसे आए दिन कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं। आज भी उन्होंने कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया एवं जान से मारने की धमकी दी। जिस पर सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

    नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि सहायक लेखापाल रमेश पांसे द्वारा कर्मचारियों से अभद्रता की गई। जिसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के चलते नगर परिषद के सारे काम ठप हो गए हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button