Mysterious Waterfall : इस पवित्र झरने की एक बूंद भी नहीं छू सकते पापी लोग! यहां मौजूद हैं रहस्यमयी झरना, देखकर चमत्कार पर हो जाएगा यकीन
Mysterious Waterfall: Sinful people cannot touch even a drop of this holy waterfall! Mysterious waterfall is present here, seeing the miracle will be believed
Mysterious Waterfall : भारत में एक ऐसा पवित्र झरना है, जिसकी एक बूंद भी पापी लोग छू नहीं सकते। इस पवित्र धारा की एक भी बूंद पापी मनुष्य पर नहीं पड़ती। जी हां यह रहस्यमई जगह देवभूमि उत्तराखंड में स्थित है। उत्तराखंड अपने आप में एक खास जगहों में से एक है। यहां हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं। तीर्थ यात्रा के लिए इस जगह को खास माना गया है। यहां कई झरने भी मौजूद है।
इन्हीं में से एक है यहां का रहस्यमय झरना जो पापी मनुष्य को छूता तक नहीं है। बहुत कम लोगों को इस झरने को देखने का मौका मिलता है। ये झरना बेहद ही खूबसूरत है। अगर इसे कोई इंसान देख लेता है तो वह मंत्र मुग्ध हो जाता है। इसका नाम है वसुंधरा झरना। यह स्थान बद्रीनाथ से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इस झरने के अंदर कई रहस्य मौजूद है। ये करीब 400 फीट ऊंचाई से गिरता है। जब इस झरने का पानी गिरता है तो वो मोतियों की तरह नजर आता है। इस झरने को लोग देखते ही रह जाते हैं। स्वर्ग सा सुन्दर ये झरना लोगों को मन मोह लेता हैं।
यहां आने के बाद लोगों को ये प्रतीत होता है कि वह स्वर्ग में आ गए है। यहां आने के बाद पर्यटकों की थकान भी दूर हो जाती है। लेकिन जो भी व्यक्ति इसे देखने जाता है उसमें से अगर कोई पापी है तो उस पर ये नहीं गिरता है और अगर कोई पापी नहीं है तो उस पर ये झरना गिरता है जिससे ये साफ़ हो जाता है कि किसने पाप किए है और किसने नहीं।
पापी मनुष्य को छूता इस झरने का पानीजहां एक ओर भगवान बदरी अपने भक्तों को वरदान देते हैं, वहीं बदरीनाथ में मौजूद यह पवित्र जल की धारा बहती है। इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर है। अपनी कई मन्नतों के साथ भक्त जन बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में पहुंच रहे हैं। लेकिन इनमें से बहुत से लोगों की इस पवित्र जल धारा के बारे में नहीं पता है।
वसुंधरा झरने का इतिहास (Mysterious Waterfall)
ग्रंथ के अनुसार, यहां पांच पांडव में से सहदेव ने प्राण त्याग किए थे। माना जाता है कि अगर इस झरने की बूंद किसी भी व्यक्ति पर गिर जाए तो समझ जाएं उस व्यक्ति ने जीवन में पुण्य का काम किया है। यही वजह है कि यहां देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग इस चमत्कारी झरने के नीचे एक बार जरूर खड़े होते हैं। लेकिन अगर नहीं गिरे तो फिर आप पापी की श्रेणी में आते हैं। दूर-दूर से लोग आकर इस अद्भुत और चमत्कारी झरने के नीचे खड़े होते हैं। इस झरने का पानी कई जड़ी-बूटियों वाले पौधों को छूकर नीचे आता है। जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। बद्रीनाथ जाने वाले तमाम पर्यटक यहां आते हैं। विदेशों में भी ये झरना प्रसिद्ध है।
ऐसे पहुंचे वसुधारा वाटर फॉल (Mysterious Waterfall)
वसुंधरा झरने तक पहुँचने के लिए आपको पहले माणा गांव से ट्रैकिंग की शुरुआत करनी होगी, और फिर झाड़ियों से होते हुए यहां पहुंचना होगा। लेकिन अगर आपको अपनी यात्रा मनोरंजक और रोमांचक बनानी है, तो अलकनंदा नदी से होते इस झरने तक पहुंचे।